Skip to content
INDW VS AUSW SQUAD ANNOUNCED: हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम अगले महीने यानी फरवरी में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी जहां भारतीय टीम को 3 मैच की टी20 और तीन मैच की वनडे सीरीज खेलनी है | उसके लिए बीसीसीआई ने 17 जनवरी को टीम का ऐलान कर दिया है| जहां उन्हें पहला मुकाबला 15 फरवरी को खेलना है | और इस सीरीज में कही बदलाव हुए है | गुजरात की पावर हिटर बल्लेबाज भारती फूलमाली की 7 साल बाद टीम में वापसी हुई | उन्हें आईपीएल में किए अच्छे प्रदर्शन का लाभ मिला |
भारती फूलमाली की 7 साल बाद टीम में वापसी
गुजरात की पावर हिटर बल्लेबाज भारती फूलमाली की 7 साल बाद टीम में वापसी हुई | उन्होंने भारत के लिए अंतिम मुकाबला 2019 में खेला था | उसके बाद उन्हें टीम में कभी भी मौका नहीं मिला | अब इस wpl में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उन्हें टीम में चुना गया | उससे पहले उन्होंने अपने करियर में सिर्फ 2 मुकाबले खेले थे जिसमें 23 रन बनाए हैं |
श्रेयांका पाटील की टी20 टीम में वापसी
भारतीय टीम की युवा ऑफस्पिनर गेंदबाज श्रेयांका पाटील की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम में वापसी हुई है | श्रेयांका 14 महीने चोट की वजह से टीम से बाहर रही अब उनकी 14 महीने बाद टीम में वापसी हो रही है |
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दौरे का शेड्यूल
15 फरवरी – पहला टी20, सिडनी
19 फरवरी – दूसरा टी20,कैनबरा
21 फरवरी – तीसरा टी20, एडिलेड
24 फरवरी – पहला वनडे, ब्रिसबेन
27 फरवरी – दूसरा वनडे,होबार्ट
1 मार्च – तीसरा वनडे,होबार्ट
भारत की वनडे टीम
हरमनप्रीत कौर ( कप्तान),स्मृति मांधाना ( उपकप्तान),दीप्ति शर्मा,शेफाली वर्मा, वैष्णवी शर्मा,रिचा घोष ( विकेटकीपर),श्री चरनी,रेणुका सिंह ठाकुर, जी कमलिनी, काशवी गौतम,अमनजोत कौर,जेमिमा रॉड्रिक्स,हरलीन देओल,स्नेह राणा,क्रांति गौड़,
भारत की टी20 टीम
हरमनप्रीत कौर ( कप्तान ),स्मृति मांधाना( उपकप्तान),शेफाली वर्मा,श्री चरनी,रेणुका सिंह ठाकुर,क्रांति गौड़,वैष्णवी शर्मा, दीप्ति शर्मा,अरुंधति रेड्डी,भारती फूलमाली,जेमिमा रॉड्रिक्स,अमनजोत कौर,श्रेयांका पाटील,स्नेह राणा,जी कमलिनी,