कौन है अमन मोखड़े,जिन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड की करी बराबरी जानिए पूरी कहानी

Aman mokhade world record : अमन मोखड़े ने लिस्ट ए में 16 पारियों में 1000 रन बनाकर ग्रेम पोलॉक के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी करी है | और उतना ही नहीं उन्होंने भारत के लिए सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बने | और उन्होंने इसी विजय हजारे ट्रॉफी में खेले 8 मैच में 5 शतक लगाकर तहलका मचा दिया है |

विजय हजारे ट्रॉफी 2025 में सबसे ज्यादा रन

विदर्भ टीम के सलामी बल्लेबाज अमन मुखड़े इस विजय हजारे ट्रॉफी में कमाल के फॉर्म में दिखाई दे रहे है | उन्होंने इस विजय हजारे ट्रॉफी में रनों की बारिश की है | उन्होंने इस विजय हजारे ट्रॉफी में खेले अपने 9 पारियों में 97 की लाजवाब औसत के साथ 781 रन बनाए | जिसमें 5 शतक और 1 अर्धशतक शामिल है | और उतना ही नहीं उन्होंने बेंगलुरु में सेमीफाइनल में खेले 138 रन की पारी लाजवाब थी उनकी इसी पारी की बदौलत विदर्भ की टीम फाइनल में पहुंची | और उन्होंने उसी 138 रनों की पारी में एक बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी करी उन्होंने सबसे तेज 1000 रन बनाने के मामले में ग्रेम पोलॉक की बराबरी करी उन्होंने ये कारनामा मात्र 16 पारियों में किया है | और वो भारत के लिए सबसे तेज 1000 रन बनाने में सफल हुए | और उनकी सेमीफाइनल में खेले गई 138 रनों की पारी को उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का भी अवॉर्ड दिया गया |

देवदत्त पडिकल का तोड़ा रिकॉर्ड

लिस्ट ए क्रिकेट में भारत द्वारा सबसे तेज 1000 रनों का रिकॉर्ड इससे पहले देवदत्त पडिकल के नाम था उन्होंने ये कारनामा 17 पारियों में किया था|और ये रिकॉर्ड अब अमन मोखड़े के नाम है उन्होंने भारत के लिए लिस्ट ए में 16 पारियों में 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया है

कौन है अमन मोखड़े ?

अमन मोखड़े की रिकार्ड और रनों की चर्चा पूरे देश में चल रही है | अमन का जन्म 16 जनवरी 2001 को विदर्भ में हुआ था | उन्होंने अपनी क्रिकेट की ट्रेनिंग मशहूर कोच ज्वाला सिंह से ली | वो वही ज्वाला सिंह है जिन्होंने टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल को दी थी | अमन ने अपना डेब्यू 2022 में किया था | और अमन इस विजय हजारे ट्रॉफी में विदर्भ के लिए खेलते हुए 9 मैचों में 97 की शानदार औसत के साथ 781 रन बनाए | जिसमें 5 शतक और 1 अर्धशतक भी शामिल है |

Leave a Comment