पंजाब ने मुंबई को 1 रन से हराया,सरफराज की पारी रही बेकार,Mi के गेंदबाज का आया तूफान

VIJAY HAZARE TROPHY 2025 : पंजाब ने मुंबई को 1 रनों से हराया , सरफराज की तूफानी पारी रही बेकार ,मुंबई इंडियंस के गेंदबाज मयंक मार्कण्डेय ने लिए 4 विकेट |

Vijay hazare trophy 2025 : विजय हजारे ट्रॉफी 2025 के ग्रुप बी मुकाबले में आमने सामने थी | दो सबसे मजबूत टीम मुंबई के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया | और मुंबई के गेंदबाजों ने उस फैसले को सही साबित करते हुए शुरुवाती झटके देते हुए | पंजाब को बैकफुट पे धकेल दिया | उन्होंने 25 रन पे पंजाब के दोनों सलामीबीर को पवेलियन का रास्ता दिखाया जिसमें अभिषेक शर्मा 10 गेंदों में 8 रन और प्रभसीमरण सिंह 9 गेंदों में 11 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए | फिर अनमोलप्रीत सिंह और रमनदीप सिंह ने पारी का मोर्चा संभाला और दोनों ने अर्धशतक लगाया और उनके चलते पंजाब ने 45 ओवर में 216 पे ऑल आउट हुई | मुंबई की तरफ से ओंकार टर्मले ,शिवम् दुबे और शशांक अठारदे ने 2-2 विकेट लिए तो मुशीर खान ने 3 विकेट लिए |मुंबई को 217 रनों का आसान लक्ष मिला लेकिन मुंबई के खराब बल्लेबाजी के चलते मुंबई 23 ओवर में 215 रनों पे सिमट गई | मुंबई की तरफ से सरफराज खान 62 रन और श्रेयस अय्यर 45 उनके अलावा किसी भी बल्लेबाज न रन नहीं बनाए इसका नतीजा उनको इस सीजन में दूसरी हार का मुंह देखने को मिला

मुंबई के बड़े खिलाड़ी रहे फ्लॉप

217 रनों के आसान लक्ष का सामना करने उतरी मुंबई की शुरुवात रही खराब उनके स्टार खिलाड़ी अंगकृष रघुवंशी जो सिर्फ 23 रनों पे पवेलियन लौट गए | वही मुशीर खान 21 रन बनाए | टीम इंडिया के T20 कप्तान सूर्यकुमार यादव से सभी फैंस एक बड़ी पारी की उम्मीद लगाके बैठे थे लेकिन वो भी महज 12 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हो गए वही शिवम् दुबे 6 गेंदों में 12 रन बनाए | इसका नतीजा उनको इस सीजन में दूसरी हार का सामना करना पड़ा |

मयंक मार्कण्डेय गुरुनूर सिंह का कमाल

मुंबई इंडियंस के लेग स्पिनर मयंक मार्कण्डेय का जलवा देखने को मिला पंजाब ने मुंबई को दिए 217 रनों का लक्ष को देख के पंजाब को विकटों की जरूरत थी | तो मयंक मार्कण्डेय ने अपने स्पेल में 5 ओवर में 31 रन देकर 4 विकेट लिए जिसमें उन्होंने कप्तान श्रेयस अय्यर और सरफराज की बड़ी विकेट ली और जीत में योगदान दिया |

सरफराज खान की पारी रही बेकार

पंजाब ने मुंबई को दिए 217 रनों को पीछा करते हुए | मुंबई के सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे बल्कि सरफराज खान ने 20 गेंदों में 62 रन की पारी खेली जिसमें उन्होंने 7 चौके और 5 छक्के लगाए | लेकिन बाकी बल्लेबाज के खराब प्रदर्शन के कारण मुंबई को हार का सामना करना पड़ा और उनकी पारी व्यर्थ

Leave a Comment