ये 4 टीमें भिड़ेगी विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में | सबकी नजर होगी सरफराज और पड़ीकल पे |कौन मारेगा बाजी ?

VIJAY HAZARE TRROPHY QUARTER FINAL

विजय हजारे ट्रॉफी 2025 का लीग स्टेज खत्म होगया और अब क्वार्टर फाइनल का समय आ गया है | तो पहला क्वार्टर फाइनल कर्नाटक और मुंबई के बीच खेला जाएगा तो दूसरा क्वार्टर फाइनल सौराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के बीच 12 जनवरी को बेंगलुरु में खेला जाएगा | अब तक इस विजय हजारे ट्रॉफी में देवदत्त पडिकाल ने सबसे ज्यादा रन बनाए उसने 7 मैचों में 640 रन बनाए हैं| वही जीशान अंसारी ने सबसे ज्यादा विकेट लिए है | उन्होंने 7 मैचों में 21 विकेट लिए है |

32 में से 8 टीमों ने किया क्वार्टर फ़ाइनल में प्रवेश

इस विजय हजारे ट्रॉफी को 4 ग्रुप में खेला गया | जिसमें हर ग्रुप में 8 टीमें थी उसमें से पहले 2 टीमें क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया | ग्रुप-A में कर्नाटक और मध्यप्रदेश ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई तो ग्रुप-B में उत्तर प्रदेश और विदर्भ ने क्वार्टर फ़ाइनल में जगह बनाई| तो ग्रुप-C में पंजाब और मुंबई ने क्वार्टर फ़ाइनल में जगह बनाई | वही ग्रुप-D में दिल्ली और सौराष्ट्र ने जगह बनाई |

देवदत्त पडिकल ने बनाए सबसे ज्यादा रन

कर्नाटक के सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिकल ने इस विजय हजारे ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज है| उन्होंने खेले अपने 7 मैचों में 91 की शानदार औसत के साथ 640 रन बनाए है | जिसमें 4 शतक और 1 अर्धशतक भी शामिल है | अगर वो इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखते है तो वो कर्नाटक को अपने अकेले के दम पे ही ट्रॉफी जीता सकते है | और उनकी अगले साल साउथ अफ्रीका में होने वाले विश्व कप पे भी नजरे होगी |

जीशान अंसारी ने चटके सबसे ज्यादा विकेट

उत्तर प्रदेश और सनराइजर्स हैदराबाद के लेग स्पिनर जीशान अंसारी इस विजय हजारे ट्रॉफी में विकेट चटकाने वाले गेंदबाज है | उन्होंने अब तक खेले अपने 7 मैचों में 14 की बेहद शानदार औसत के साथ 21 विकेट चटकाने में सफल रहे है | अगर वो उनका ऐसा ही प्रदर्शन जारी रखते है | तो वो उत्तर प्रदेश को खिताब जीतने में सहायता करेंगे |

क्वार्टर फ़ाइनल का समीकरण

इस विजय हजारे ट्रॉफी का पहला क्वार्टर फाइनल मयंक अग्रवाल की कर्नाटक और शार्दुल ठाकुर की मुंबई के बीच 12 जनवरी को बेंगलुरु में खेला जाएगा | इस मैच में मुंबई की टीम में सरफराज खान ,सूर्यकुमार यादव, अंगकृष रघुवंशी,शार्दुल ठाकुर जैसे बड़े खिलाड़ी खेलते हुए दिखाई देंगे तो दूसरी तरफ मयंक अग्रवाल,देवदत्त पड़ीकल,अभिनव मनोहर , करुण नायर जैसे बड़े खिलाड़ी खेलेंगे तो मुकाबला भी बड़ा होगा | तो दूसरा क्वार्टर फ़ाइनल रिंकू सिंग की उत्तर प्रदेश और हार्विक देसाई की सौराष्ट्र के बीच 12 जनवरी को बेंगलुरु में खेला जाएगा |

Leave a Comment