वाशिंगटन सुंदर बाहर,इस 26 वर्षीय को पहली बार किया टीम में शामिल

IND VS NZ : बड़ौदा में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में चोट के कारण वाशिंगटन सुंदर सीरीज से बाहर हुए है | अब उनकी जगह टीम में लखनऊ सुपर जायंट्स के ऑलराउंडर खिलाड़ी आयुष बड़ौनी को मौका मिला है | पहली बार आयुष बड़ौनी को वनडे टीम में जगह मिली है |

वाशिंगटन सुंदर हुए चोटिल

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच बड़ौदा में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में भारत के स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर पसली में चोट के कारण न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर हुए | सुंदर ने 5 ओवर में 27 रन और चोट के बाद बीच मैच से मैदान से बाहर गए | उसके बाद क्षेत्ररक्षण के लिए मैदान में नहीं उतरे | अब उनकी जगह आयुष बड़ौनी को रिप्लेसमेंट के तौर पे टीम में शामिल किया गया और बीसीसीआई ने पोस्ट शेयर करके उनकी आधिकारिक तौर पे पुष्टि करी |

आयुष बड़ौनी का लिस्ट-A करियर

आयुष बडोनी दिल्ली के लिए खेलते है | उन्होंने अपने करियर में दिल्ली के लिए 21 फर्स्ट क्लास मैचों में 58 की शानदार औसत के साथ 1681 रन बनाए है | जिसमें 4 शतक और 7 अर्धशतक शामिल है | उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 205 रहा है | और उसके साथ गेंदबाजी में भी 22 विकेट लिए है | इसी बल्लेबाजी और गेंदबाजी के चलते उन्हें वाशिंगटन सुंदर की जगह टीम में मौका मिला है | और सभी फैंस को दूसरे वनडे मैच में उनसे यही खेल की उम्मीद है |

आयुष बड़ौनी आईपीएल में भी खेलते है ?

आयुष बड़ौनी आईपीएल में 2022 में केएल राहुल की कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए अपना पहला मुकाबला खेला था | उन्होंने आईपीएल में 2022 से अब तक खेले 42 मैचों 25 की औसत और 135 की स्ट्राइक रेट से 634 रन बनाए है | जिसमें 4 अर्धशतक भी शामिल है | और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 59 रहा है | और गेंदबाजी में भी 2 विकेट लिए है |

Leave a Comment