WPL 2026 : महिला प्रीमियर लीग के चौथे सीजन की शुरुवात 9 जनवरी से नवी मुंबई में हो रही है | जहां टूर्नामेंट का पहला मुकाबला हरमनप्रीत कौर की मुंबई इंडियंस और स्मृति मांधाना की रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के बीच खेला जाएगा | सभी टीमें अपने मजबूत स्क्वायड के साथ मैदान में उतरना चाहेगी | सभी टीमों ने अपने कप्तान की घोषणा कर चुकी है | वैसे में सभी फैंस को बेसब्री से इंतजार कर रहे है | सभी टीमों की नजर खिताब जीतने पे होगी | इस सीजन से पहले हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 2 बार खिताब जीता है | तो दूसरी तरफ स्मृति मांधाना की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर बैंगलोर ने भी 1 बार खिताब जीता हुआ है | बाकी बची तीन टीमें भी खिताब जीतने की पूरी कोशिश करेंगी |और ये चौथा सीजन 9 जनवरी से 5 फरवरी तक खेला जाएगा | हर टीम दूसरी टीमों से 2 बार लड़ेगी और अंतिम मुकाबला 5 फरवरी को खेला जाएगा | सबकी नजरें 5 फरवरी पे होगी |
मुंबई की टीम सबसे मजबूत
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टीम सबसे मजबूत मानी जा रही है | इसकी वजह ये है कि उनकी टीम के एक से लेके ग्यारह तक खिलाड़ी सब अपने आप में ही एक मैच विनर है | उनकी टीम में वेस्ट इंडीज की विस्फोटक बल्लेबाज हेली मैथ्यूज है | नंबर तीन पे उनके टीम में इंग्लैंड की बेहतरीन ऑलराउंडर नेट सीवर ब्रंट है जो Wpl के इतिहास की दूसरी सबसे सफल बल्लेबाज है | उनके मिडल ऑर्डर की बात करे तो उनके पास हरमनप्रीत कौर जैसी अनुभवी बल्लेबाज और कप्तान भी मौजूद है | और उनके पास न्यूजीलैंड की बेहतरीन ऑलराउंडर अमेलिया केर भी मौजूद है | इसलिए ये टीम सबसे मजबूत दिखाई दे रही है | और इसी वजह से इतनी सफल टीम है | और दो बार खिताब जीतने में सफल हुई है |
27 दिनों तक चलेगा ये टूर्नामेंट
Wpl का चौथा सीजन 9 जनवरी से 5 फरवरी तक खेला जाएगा | ये सभी मुकाबले नवी मुंबई और वडोदरा में खेले जाएंगे | इस लीग में 5 टीमें यानि मुंबई इंडियंस,रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर,गुजरात जायंट्स,यूपी वॉरियर्ज और दिल्ली कैपिटल के बीच डबल राउंड-रॉबिन फॉर्मेट मे मुकाबला करेगी | और वही जो टेबल टॉपर्स होगी इसको सीधा फाइनल में जगह मिलेगी | और वही दूसरे और तीसरे नंबर पे रहने वाली टीमें 3 फरवरी को एलिमिनेटर में आमने सामने होगी | और एक टीम कम से कम 8 मुकाबले खेलेगी|और ये सभी मुकाबले भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजे से खेले जाएंगे|