T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुवात जल्द ही 7 फरवरी शनिवार से होगी | और ऐसे में सभी टीमों ने अपना स्क्वायड घोषित किया है | और सब अपने अपने तैयारियों में लगी है | और आपको बतादे की ये टी20 का 10वा एडिशन खेला जाने वाला है | और अभी तक सबसे ज्यादा बार भारत,इंग्लैंड और वेस्ट इंडीज ने दो-दो बार खिताब जीता है | और हम इस आर्टिकल में जानेंगे कि इस टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 खिलाड़ी और आपको ये बता दे कि इस लिस्ट में दो भारतीय बल्लेबाज भी शामिल है |
1) क्रिस गेल
छक्के लगाने की बात हो और उस लिस्ट में वेस्ट इंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल न हो ऐसा हो ही नहीं सकता| उन्होंने वेस्ट इंडीज के लिए 2007 से 2021 के बीच खेले और उसमें उन्होंने खेले 33 मैचों में 63 छक्के लगाए और उसी दौरान उन्होंने अपने बल्ले से 983 रन भी बनाए | और उन्होंने वेस्ट इंडीज को 2 बार खिताब जीतने में भी मदद की |

2) रोहित शर्मा
दुनिया भर में हिटमैन के नाम से मशहूर और भारत के टी20 विनिंग कप्तान रोहित शर्मा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पे मौजूद है | उन्होंने 2007 से 2024 तक खेले अपने 47 मैचों में 50 छक्के लगाए | उसी दौरान उन्होंने अपने बल्ले से 1228 रन बनाए | और उन्होंने 2 बार भारत को खिताब जीतने में भी मदद की | और उन्होंने खेले अपनी 92 रनों की पारी कोई कैसे ही भूल सकता है |

3) जॉस बटलर
इंग्लैंड के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक कहे जाने वाले जॉस बटलर इस लिस्ट में तीसरे नंबर पे मौजूद है |उन्होंने 2012 से अब तक खेले 35 मैचों में 43 छक्के लगाए | उसी दौरान उन्होंने अपने बल्ले से 1028 रन बनाए | और उन्होंने अपनी कप्तानी में इंग्लैंड को 2022 में खिताब जीताया और 2022 में भारत के खिलाफ सेमी फाइनल में खेली गई नाबाद 83 रनों की पारी कोई क्रिकेट प्रेमी कैसे ही भूल सकता है |

4)डेविड वॉर्नर
ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक डेविड वॉर्नर इस लिस्ट में चौथे नंबर पर मौजूद है | उन्होंने 2009 से 2024 तक खेले अपने 39 मैचों में 40 छक्के लगाए | उसी दौरान उन्होंने 975 रन बनाए | और उन्होंने 2021 में ऑस्ट्रेलिया को पहली बार खिताब जीताया | उसमें उनका योगदान बहुमूल्य रहा | और उसी साथ उन्होंने आईपीएल में 3 बार ऑरेंज कैप भी जीता है |

5) विराट कोहली
क्रिकेट की दुनिया में किंग के नाम से जाने वाले विराट कोहली इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर मौजूद है| उन्होंने 2012 से 2024 तक 33 मैचों में 35 छक्के लगाए | उसी दौरान उन्होंने अपने बल्ले से 1292 रन बनाए और किसी बल्लेबाज के द्वारा सबसे ज्यादा रन है | और उन्होंने भारत के लिए 2024 में खिताब जीतने में अहम भूमिका निभाई थी| और फाइनल में खेली उनकी 76 रनों की पारी की बदौलत है भारत ने दूसरी बार खिताब जीता था | और उन्होंने इस टूर्नामेंट में और भी बढ़िया पारियां खेली है | इसी कारण उनको किंग कोहली बोलते है |
