Alyssa Really retirement : ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की कप्तान एलिसा हेली ने लिया क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से संन्यास लेने का ऐलान किया है | भारत के खिलाफ फरवरी-मार्च मे होने वाली घरेलू सीरीज उनकी आखिरी सीरीज होगी |
भारत के खिलाफ होगी आखिरी सीरीज
ऑस्ट्रेलिया की मौजूदा कप्तान एलिसा हेली ने कहा कि भारत के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज उनके करियर का आखिरी सीरीज होगी | और उन्होंने आगे ये भी कहा कि वह अब भी अपने देश के लिए खेलना पसंद करती है |लेकिन उनका मानना है कि अब समय आ गया है कि ऑस्ट्रेलिया टीम को एक नया नेतृत्व मिले और वह अपनी अगली पीढ़ी तैयार कर सके
ऑस्ट्रेलिया के लिए जीते 8 वर्ल्ड कप
एलिसा हेली ने 2010 में अपना डेब्यू किया था | और 2010 से अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 8 वर्ल्ड कप जीते है | मेन्स और विमेंस क्रिकेट के इतिहास में इतने वर्ल्ड कप किसी भी खिलाड़ी ने नहीं जीते | एलिसा हेली ने साल 2010, 2012, 2014, 2018, 2020, 2023 तक उन्होंने 6 T20 वर्ल्ड कप जीते | वही 2013 और 2015 में उन्होंने वूमेंस वनडे वर्ल्ड कप जीते | और उतना ही नहीं बल्कि साल 2018 और 2019 में एलिसा हेली को आईसीसी T20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड मिला |
एलिसा हेली के नाम हे ये उपलब्धियां
- हेली ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 8 वर्ल्ड कप जीते है जो कि मेन्स और विमेंस क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा है |
- महिला विश्व कप के फाइनल में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है जो कि 170 रन बनाए थे |
- हेली ने 2022 कॉमनहेल्थ गेम्स में ऑस्ट्रेलिया को गोल्ड मेडल दिलाया था |
- एलिसा हेली को 2 बार ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है |
शानदार रहा करियर
एलिसा हेली का करियर सफलता और रिकॉर्ड्स से भरा रहा है | उन्होंने अपना डेब्यू साल 2010 में न्यूजीलैंड के खिलाफ किया था | और उन्होंने 2010 से अब तक ऑस्ट्रेलिया टीम को 6 T20 aur 2 विश्व कप जीतने में अहम भूमिका निभाई है | और उनके शानदार करियर में 10 टेस्ट मैचों में 489 रन बनाए जिसमें 3 अर्धशतक शामिल है | और वही वनडे में खेले 123 मैचों में 3563 रन बनाए जिसमें 7 शतक और 18 अर्धशतक शामिल है | और 2022 के वर्ल्ड कप फाइनल में खेली गई 170 रनों की पारी उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है | और वही T20 क्रिकेट में 162 मैचों में 3054 रन बनाए है | जिसमें 1 शतक और 17 अर्धशतक शामिल है | और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 148 रन है |