Skip to content
UNDER-19 WORLD CUP: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने यूथ ओडीआई में 1000 रनों आंकड़ा छूने वाले सातवें खिलाड़ी बन गए है| उन्होंने अंडर 19 वर्ल्ड कप में खेले गए बांग्लादेश के खिलाफ अपनी पारी में 25 वा रन पूरे करते ही ये कारनामा अपने नाम किया | और उन्होंने भारत के महान बल्लेबाज विराट कोहली को पीछे छोड़ा |
वैभव ने खेली 72 रनों की पारी
बंगलादेश के कप्तान ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया और भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी और कप्तान आयुष महात्रे सलामी बल्लेबाज के तौर पे आए लेकिन आयुष महात्रे ज्यादा कुछ खास नहीं कर पाए और तीसरे ही ओवर में आउट हो गए लेकिन 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने एक बाजू को संभलकर रखते हुए पारी को आगे बढ़ाया और वैभव ने मुश्किल पिच पर शानदार 72 रनों की पारी खेली | अपनी पारी में उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए | उनकी इस पारी के बदौलत भारत की टीम ने बांग्लादेश के सामने 239 रनों का लक्ष्य रखने में कामयाब हुई |
विराट से आगे निकले वैभव सूर्यवंशी
भारत के महान बल्लेबाज विराट कोहली ने 2006 से 2008 तक यूथ वनडे मुकाबलों में भारत के लिए 978 रन बनाए थे | और अब 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अंडर 19 विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई 72 रनों की पारी में उन्होंने विराट के 978 रनों का रिकॉर्ड तोड़ और वो 1000 रन बनाने वाले 7 वे खिलाड़ी भी बन गए | और सबसे ऊपर विजय जोल हे उन्होंने 1404 रन बनाए है |
यूथ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
1) विजय जोल
यूथ वनडे मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विजय जोल सबसे ऊपर है| उन्होंने खेले अपने 36 मैचों में 1404 रन बनाए
2) यशस्वी जायसवाल
यूथ वनडे मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पे यशस्वी जायसवाल है | यशस्वी ने 27 मैचों में 1386 रन बनाए|
3)तन्मय श्रीवास्तव
यूथ वनडे मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पे तन्मय श्रीवास्तव है | तन्मय ने 34 मैचों में 1316 रन बनाए |
4)शुभमन गिल
यूथ वनडे मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पे शुभमन गिल है| गिल ने 16 मैचों में 1149 रन बनाए है |
5)उन्मुक्त चंद
यूथ वनडे मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवें नंबर पर उन्मुक्त चंद है | चंद ने 21 मैचों में 1149 रन बनाए है |