VIJAY HAZARE TROPHY 2025-26: पहले सेमीफाइनल में कौन मारेगा बाजी कर्नाटक या विदर्भ ?

Vijay Hazare trophy: विजय हजारे ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल गुरुवार 15 जनवरी को कर्नाटक और विदर्भ के बीच बेंगलुरु में खेला जाएगा| दोनो टीमों ने जारी टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है | और इसी का ही नतीजा ये है कि वो आज सेमीफाइनल में पहुंच गई | विदर्भ की टीम ग्रुप बी में मौजूद थी और उन्होंने लीग स्टेज में खेले 7 मुकाबलों में से 5 मुकाबलों में जीत हासिल की है| जबकि कर्नाटक की टीम ने खेले अपने 7 मुकाबले 6 में जीत हासिल की है| टूर्नामेंट के इतिहास में दोनों टीमें 4 बार एक दूसरे का सामना किया है उसी 4 मुकाबले में कर्नाटक की टीम ने बाजी मारी है | इस मैच में सबकी नजरें बेहतरीन फॉर्म में चल रहे देवदत्त पड़िकल पे होगी उन्होंने 4 शतक भी लगाए है | और उनका प्रदर्शन ही साबित करेगा कि टिम फाइनल में जाएगी या नहीं |

कर्नाटक का प्रदर्शन इस विजय हजारे ट्रॉफी में

कर्नाटक की टीम इस विजय हजारे ट्रॉफी में ग्रुप ए में थी | उन्होंने इस विजय हजारे ट्रॉफी में खेले 8 मुकाबले में 7 मुकाबले में जीत हासिल की है | और उनकी टीम ग्रुप ए में टॉप पे खत्म करने में भी समर्थ रही | उनकी टीम की तरफ से देवदत्त पड़ीकल ने सबसे ज्यादा रन बनाए | उन्होंने इस विजय हजारे ट्रॉफी में खेले अपने 8 मुकाबले में 103 की गजब की औसत के साथ 721 रन बनाए जिसमें 4 शतक और 1 अर्धशतक शामिल है | और वही उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 147 रहा जो कि उन्होंने झारखंड के खिलाफ 400 रनों का पीछा करते हुए बनाए थे | और अगर गेंदबाजी की बात करे तो वासुकी कौशिक ने सबसे ज्यादा विकेट लिए है | उन्होंने इस विजय हजारे ट्रॉफी में खेले अपने 7 मुकाबलों में 17 विकेट लिए है |

विदर्भ टीम का प्रदर्शन इस विजय हजारे ट्रॉफी में

विदर्भ की टीम इस विजय हजारे ट्रॉफी में ग्रुप बी में थी|उन्होंने इस विजय हजारे ट्रॉफी में खेले अपने 8 मुकाबले में 6 मुकाबले में जीत हासिल की है| और उनकी टीम ग्रुप बी में दूसरे नंबर पे लीग स्टेज खत्म करने में समर्थ रही |उनकी टीम की तरफ से अमन मोखड़े ने सबसे ज्यादा रन बनाए |उन्होंने इस विजय हजारे ट्रॉफी में खेले अपने 8 मुकाबले में 92 की शानदार औसत के साथ 643 रन बनाए | जिसमें 4 शतक और 1 अर्धशतक शामिल है | और वो अभी तक के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज है उनके आगे सिर्फ देवदत्त पड़ीकल है | और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 150 रन रहा जो कि उन्होंने बड़ौदा के खिलाफ बनाया था| और वही गेंदबाजी में नचिकेत भुट्टे ने सबसे ज्यादा विकेट लिए उन्होंने खेले अपने 7 मुकाबलों में 14 विकेट लिए | और वही कारण रहा कि उनकी टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने में समर्थ रही |

Leave a Comment