WOMENS T20 WORLD CUP 2026 : इंग्लैंड की मेजबानी में खेला गया आईसीसी महिला T20 विश्वकप 2026 मे दुनिया भर की महिला क्रिकेटरों ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया | इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के समाप्ति होने के बाद इंग्लैंड की सलामीवीर बल्लेबाज डैनी वाइट हॉज ने 302 रनों के साथ सर्वोच्च रन स्कोरर बनकर उभरी है |आइये नजर डालते है महिला T20 विश्व कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप 5 खिलाड़ी |
1) डैनी वायट हॉज
इंग्लैंड की सलामीवीर बल्लेबाज डैनी वायट हॉज टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में शीर्ष पर है | उन्होंने इस टूर्नामेंट में खेले अपने 7 मैचों में 60 की बेहद शानदार औसत के साथ 302 रन बनाए | और इस विश्व कप में 300 का आंकड़ा पार कने वाले इकलौती खिलाड़ी है | उन्होंने उस दौरान 2 अर्धशतक और 1 शतक भी लगाया | और उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 105 रहा | और उनके इसी बेहतरीन प्रदर्शन के चलते इंग्लैंड फाइनल खेलने में भी सफल रही |
2) बेथ मुनी
ऑस्ट्रेलिया की विकेटकीपर बल्लेबाज बेथ मुनी इस विश्व कप में सबसे ज्यादा रनों के मामले में दूसरे नंबर पे है | उन्होंने इस टूर्नामेंट में खेले अपने 7 मैचों में 47 की शानदार औसत और 142 के स्ट्राइक रेट से 238 रन बनाए | जिसमें 2 अर्धशतक शामिल है | और उनका सर्वोच्च स्कोर 64 रहा | और उनकी फाइनल में खेली गई 64 रनों की बदौलत ही ऑस्ट्रेलिया 7वी बार खिताब उठाने में सफल रही |
3) नैट सीवर ब्रांट
इंग्लैंड की कप्तान नेट सीवर ब्रांट इस विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पे है | उन्होंने इस टूर्नामेंट में खेले अपने 4 मैचों में 113 के गजब के औसत के साथ 227 रन बनाए | जिसमें 2 अर्धशतक शामिल है | उनके इसी प्रदर्शन के चलते इंग्लैंड की टीम फाइनल में पहुंचने में सफल रही | उन्होंने कप्तान के तौर पे वो हर चीज की जो कर सकती थी | उन्होंने सेमीफाइनल और फाइनल दोनों में भी अर्धशतक लगाया लेकिन टीम में खिताब जीता ने में सफल नहीं रही |
4) ताज़मीन ब्रिट्स
साउथ अफ्रीका की सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक ताज़मीन ब्रिट्स इस विश्व कप में सबसे ज्यादा रनों के मामले में चौथे स्थान पर है | उन्होंने इस टूर्नामेंट में खेले अपने 4 मैचों में 75 की बेहतरीन औसत के साथ 225 रन बनाए जिसमें 1 अर्धशतक और 1 शतक शामिल है | और उनकी इसी प्रदर्शन के चलते साउथ अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल में जाने में सफल रही |
5) डॉर्सी कार्टर
स्कॉटलैंड की सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों से एक डार्सी कार्टर इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रनों के मामले में पांचवें स्थान पर है | उन्होंने खेले इस विश्व कप में 5 मैचों में 41 की औसत के साथ 208 रन बनाए | जिसमें 2 अर्धशतक भी शामिल है | उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 72 रहा |