IND VS ENG 2ND T20I PLAYING 11 BIG CHANGES: 5 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले से एक दिन पहले इंग्लैंड की टीम ने अपनी प्लेइंग 11 घोषित की है | टीम में दो बड़े बदलाव हुए है | इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की वापसी हुई है तो वही दूसरी और पिछले मैच के सबसे सफल गेंदबाज शाकिब महमूद को टीम से बाहर किया गया |
टीम में हुए दो बड़े बदलाव
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच 4 जुलाई को मैनचेस्टर में खेला जाएगा उसके ठीक एक दिन पहले इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान किया | जिसमें 2 बड़े बदलाव किए | दो बदलाव में से एक इंग्लैंड टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की वापसी हुई तो दूसरे खिलाड़ी है जोश टांग की टीम में वापसी हुई है तो वही पहले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी शाकिब महमूद को टीम से बाहर कर दिया गया उन्होंने सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया था | उन्होंने अपने पूरे 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट लिए थे लेकिन जोफ्रा आर्चर की वजह से उनको टीम से बाहर कर दिया गया |
दूसरे टी20 के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11
फ़िल सॉल्ट,जॉस बटलर (विकेटकीपर),हैरी ब्रुक (कप्तान),जैकब बेथेल,टॉम बैंटन,विल जैक्स, सैम करन, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर,लियम डॉसन,जोश टंग
ENGLAND RECORD IN MANCHESTER IN T20I : मैनचेस्टर (ओल्ड ट्रैफर्ड) में इंग्लैंड का टी20 इंटरनेशनल (T20i) रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है। उन्होंने इस मैदान पर खेले गए कुल 13 टी20I मुकाबलों में से 7 में जीत हासिल की है | जबकि उन्हें 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है | 3 मैच बारिश या अन्य कारणों से बेनतीजा रहे है |