अफगानिस्तान के 38 साल के क्रिकेटर की हुई मौत,गंभीर और सेहवाग की ली थी विकेट|

SHAPOOR ZADRAN DEATH : अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान काफी लंबे समय से जानलेवा बीमारी से झुंज रहे थे लेकिन उनका मंगलवार को अपनी 38 साल की उम्र में निधन हो गया |

shappor ZADRAN DEATH

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान जिंदगी की जंग हार गए | उनका दर्लभ बीमारी के कारण उनका दिल्ली में 38 साल की उम्र में निधन हो गया | अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की | उनका कई महीनों से भारत के दिल्ली में इलाज चल रहा था | लेकिन जानलेवा बीमारी के कारण दुखद निधन हो गया |

शापूर ने दी थी अफगानिस्तान क्रिकेट को नई पहचान

शापूर जादरान उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक थे| जिन्होंने देश के क्रिकेट को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई थी | शापूर जादरान अपनी लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाजी के लिए जाने जाते थे | उन्होंने अफगानिस्तान के लिए 2009 से 2020 तक अपना योगदान दिया | उसी बीच उन्होंने अफ़ग़ानिस्तान के लिए 80 मैच खेले | इनमें 44 वनडे और 36 टी20 मैच शामिल है |

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दिया बड़ा बयान

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शापूर जादरान के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि ‘ बेहद दुख और गहरे शैक के साथ अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान के निधन पर शोक व्यक्त करता है| शापूर जादरान अफगानिस्तान क्रिकेट की नींव रखने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक थे | उनके समर्पण,जुनून और प्रतिबद्धता ने देश के क्रिकेट को विकास और उठान में अहम भूमिका निभाई |

शापूर जादरान का अंतर्राष्ट्रीय करियर

शापूर जादरान एक लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज थे | उन्होंने 2009 में अफगानिस्तान के लिए इंटरनेशनल में डेब्यू किया था | उन्होंने अफ़ग़ानिस्तान के लिए 2009 से 2020 तक 44 वनडे मुकाबले खेले जिसमें 36 की औसत से 43 विकेट लिए जबकि टी20 इंटरनेशनल में 36 मुकाबलों में 24 की औसत से 37 विकेट चटकाए | उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला 2020 में खेला था | शापूर ने जनवरी 2025 में अपनी संन्यास की घोषणा की थी |

प्रातिक्रिया दे