MOST CENTURIES IN ENGLAND IN ODI : इंग्लैंड की स्विंग और उछाल भरी पिचों पर तेज गेंदबाजों को बहुत मदद मिलती इसी लिए वहां रन बनाना किसी भी बल्लेबाजों को वहां रन बनाना आसान नहीं होता | लेकिन जब भी बात वनडे क्रिकेट की आती है तो इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज जो रूट का नाम सबसे पहले आता है | उन्होंने उसी मुश्किल पिचों में सबसे ज्यादा शतक लगाए है | और मजेदार बात ये है कि उस लिस्ट में भारत के हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा भी पीछे नहीं है | उन्होंने वहां सिर्फ 27 मैचों में 7 शतक ठीके है | आज के इस ब्लॉग में जानेंगे कि इंग्लैंड की धरती पर वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक ठोकने वाले टॉप 5 बल्लेबाज कौन है |
1) जो रूट
इंग्लैंड के मौजूदा टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज जो रूट इंग्लैंड की धरती पर वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में पहले स्थान पर है | उन्होंने इंग्लैंड में खेले अपने 80 परियों में 50 की शानदार औसत के साथ 3292 रन बनाए जिसमें 10 शतक शामिल है | उन्होंने उसी दौरान 18 अर्धशतक भी जड़े है |
2) मार्कस ट्रेस्कोथिक
इंग्लैंड के पूर्व महान और आक्रामक बल्लेबाज मार्कस ट्रेस्कोथिक इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है | उन्होंने इंग्लैंड में खेले अपने 60 पारियों में 41 की औसत से 2335 रन बनाए जिसमें 8 शतक शामिल है | उन्होंने उसी दौरान 11 अर्धशतक भी जड़े है | उन्होंने इंग्लैंड के लिए साल 2000 से 2006 के बीच कप्तानी भी कर चुके है |
3) रोहित शर्मा
भारत के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक और हिटमैन के नाम से दुनिया भर में मशहूर रोहित शर्मा इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है | उन्होंने इंग्लैंड की मुश्किल पिचों में बहुत रन बनाए है | उन्होंने इंग्लैंड में खेले अपने केवल 27 परियों में 65 की शानदार औसत के साथ 1411 रन बनाए जिसमें 7 शतक शामिल है | और उसी दौरान उन्होंने 7 अर्धशतक भी जड़े है | और साल 2019 में इंग्लैंड में खेले गए क्रिकेट वर्ल्ड कप को शायद ही कोई क्रिकेट प्रेमी भुला होगा | उन्होंने उसी मुश्किल पिचों पर एक वर्ल्ड को में सबसे ज्यादा 5 शतक लगाए थे |
4) जॉनी बेयरस्टो
इंग्लैंड के सबसे विस्फोटक और अनुभवी बल्लेबाजों में से एक जॉनी बेयरस्टो इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है | उन्होंने इंग्लैंड में इंग्लैंड के लिए खेलते हुए 55 पारियों में 44 की शानदार औसत के साथ 2207 रन बनाए | जिसमें 7 शतक शामिल है| उन्होंने उसी दौरान 7 अर्धशतक भी जड़े है |
5) इयोन मॉर्गन
इंग्लैंड के 2019 के विश्वविजेता कप्तान इयोन मॉर्गन इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर है | उन्होंने इंग्लैंड में इंग्लैंड के लिए खेलते हुए 111 पारियों में 4022 रन बनाए | जिसमें 6 शतक शामिल है | उन्होंने उसी दौरान 25 अर्धशतक भी जड़े