wpl के इतिहास की टॉप-5 सिक्स हीटर,5 में है 3 भारतीय ,स्मृति है इतने नंबर पे ?

MOST SIXES IN WPL HISTORY: महिला प्रीमियर लीग की शुरुआत 9 जनवरी को होने वाली है | यह टूर्नामेंट का चौथा सीजन होगा | अब तक मुंबई इंडियंस 2 बार और रॉयल चैलेंजर बैंगलोर की टीम 1 बार खिताब जीत चुकी है | टी 20 क्रिकेट की बात जब भी होती है तो सब चौकों और छक्कों की ही बात करते है | तो अब तक हुए 3 सीजन में कौन सबसे ज्यादा छक्के लगाए है ये देखते है | और 5 में से 3 खिलाड़ी भारत के है | और 2 खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया से है | और हैरानी की बात ये है कि इस लिस्ट में स्मृति मांधाना और हरमनप्रीत कौर दोनो भी नहीं है |

1) शेफाली वर्मा

दिल्ली कैपिटल की विस्फोटक सलामीवीर बल्लेबाज शेफाली वर्मा wpl के इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने वाली खिलाड़ी है | शेफाली ने 2023 से 2025 तक खेले 27 मैचों में 49 छक्के लगाए है | और उन्हीं 27 मैचों में 162 की जबरदस्त स्ट्राइक रेट से 865 रन बनाए है | जिसमें 6 अर्धशतक और 93 चौके भी शामिल है | और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 84 रहा है | और वो सीजन 4 में अगर 1 छक्का लगाने में सफल हुई तो वो wpl के इतिहास में 50 छक्के लगाने वाली पहली खिलाड़ी भी बन जाएगी |

2) रिचा घोष

रॉयल चैलेंजर बैंगलोर की फिनिशर बल्लेबाज रिचा घोष wpl की इतिहास की दूसरी सर्वाधिक छक्के लगाने वाली खिलाड़ी है | रिचा ने 2023 से 2025 तक 24 मैचों में 30 छक्के लगाए है | और उन्हीं 24 मैचों में 150 की शानदार स्ट्राइक रेट से 625 रन बनाए है | जिसमें 4 अर्धशतक और 70 चौके भी शामिल है | और उसी सिक्स हिटिंग काबिलियत की वजह से ही रॉयल चैलेंजर बैंगलोर सीजन 2 में खिताब जीती थी |

3) एशले गार्डनर

wpl इतिहास केi सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर एशले गार्डनर wpl की इतिहास की तीसरी सर्वाधिक छक्के लगाने वाली खिलाड़ी है| गार्डनर ने 2023 से 2025 तक 25 मैचों में 26 छक्के लगाए है| और उन्हीं 25 मैचों में 141 की शानदार स्ट्राइक रेट से 567 रन बनाए है | जिसमें 4 अर्धशतक भी शामिल है | और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 79 रहा है| और वो इस लीग की सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ी है |

4) एलिस पेरी

विश्व की सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर एलिस पेरी wpl के इतिहास में चौथी सर्वाधिक छक्के लगाने वाली खिलाड़ी है | पेरी ने 2023 से 2025 तक खेले 25 मैचों में 25 छक्के लगाए है | और इतना ही नहीं सबसे ज्यादा रन बनाने की लिस्ट में दूसरे नंबर पे है | उन्हीं 25 मैचों में 145 की शानदार स्ट्राइक रेट और 64 की औसत से 972 रन बनाए है | जिसमें 8 अर्धशतक भी शामिल है | इसी वजह से RCB की टीम खिताब जीतने में भी सफल रही थी |

5) किरण नवगिरे

यूपी वॉरियर्ज की धाकड़ बल्लेबाज किरण नवगिरे | wpl के इतिहास में पांचवीं सर्वाधिक छक्के लगाने वाली खिलाड़ी है | किरण ने 2023 से 2025 तक खेले 25 मैचों में 24 छक्के लगाए है | और उन्हीं 25 मैचों में 141 की शानदार स्ट्राइक रेट से 419 रन बनाए है | जिसमें 3 अर्धशतक भी शामिल है | और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 57 रहा है|

Leave a Comment