VIJAY HAZARE TROPHY 2025-26: हैदराबाद के युवा ओपनर अमन राव ने मंगलवार को विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप-बी मुकाबले में बंगाल के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी करते हुए जड़ा दोहरा शतक | उन्होंने 154 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 200 रन बनाए | जिसमें 12 चौके और 13 शानदार छक्के शामिल है | और हैरानी की बात ये है कि उन्होंने बंगाल की टीम में मोहम्मद शमी,आकाश दीप,और मुकेश कुमार जैसे वर्ल्ड क्लास गेंदबाजों को आड़े हाथ लिया | उन्होंने तीनों गेंदबाजों के खिलाफ 200 में से 120 रन बनाए | और ये अमन के करियर का पहला लिस्ट ए शतक रहा |
तीसरे ही मैच में ठोका दोहरा शतक
अमेरिका में जन्मे हैदराबाद के अमन राव इससे पहले सिर्फ 2 लिस्ट ए मैच खेले थे | और ये अमन का तीसरा लिस्ट ए मैच था उन्होंने 31 दिसंबर को बड़ौदा के खिलाफ डेब्यू किया था | उससे पहले खेले दो मैच में 39 रन और 13 रन बनाए | और तीसरे ही मैच में बंगाल के खिलाफ 154 गेंदों में 200 रन बनाए | जिसमें 12 चौके और 13 शानदार छक्के शामिल है | और विजय हजारे ट्रॉफी में दोहरा शतक जड़ने वाले 9वे खिलाड़ी बने |
आईपीएल में करेंगे जलवा
अमन राव ने विजय हजारे ट्रॉफी से पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में धमाका किया था | तब उन्होंने मुंबई के खिलाफ अर्धशतक जमाकर अपनी प्रतिभा को साबित किया था | उन्होंने शार्दुल ठाकुर जैसे नामांकित गेंदबाज के खिलाफ पारी के पहले ओवर में 24 रन ठोके थे | और इसी प्रदर्शन के चलते आईपीएल 2026 से पहले जो मिनी नीलामी हुई उसमें राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 30 लाख रुपए में खरीदा है |
मोहम्मद शमी ,आकाश दीप ,मुकेश कुमार जैसे गेंदबाज की कारी पिटाई
आपको ये जानकर हैरान होगी कि अमन राव ने पहली पारी की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर अपना दोहरा शतक पूरा किया | इस दौरान उन्होंने अपने 200 रन में से 120 रन इनी तीन बड़े गेंदबाजों के खिलाफ बनाए | और ये तीनों तेज गेंदबाज भारत के लिए खेल चुके है | और अमन का ये तीसरा लिस्ट ए मुकाबला था |
विजय हजारे ट्रॉफी में दोहरा शतक जमाने वाले बल्लेबाज
- तमिलनाडु के नारायण जगदीशन ने 2022 में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 277 रन बनाए थे |
- मुंबई के सलामीवीर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने 2021 में पुडुचेरी के खिलाफ नाबाद 227 रन बनाए थे|
- महाराष्ट्र के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 2022 में उत्तर प्रदेश के खिलाफ 220 रन बनाए थे |
- केरल के कप्तान संजू सैमसन ने 2019 में गोवा के खिलाफ 212 रन बनाए थे |
- ओडिशा के स्वस्तिक कमल इसी साल (2025) में सौराष्ट्र के खिलाफ 212 रन बनाए थे|
- मुंबई के सलामीवीर यशस्वी जायसवाल ने 2019 में झारखंड के खिलाफ 203 रन बनाए थे |
- उत्तराखंड के कर्ण कौशल ने 2018 में सिक्किम के खिलाफ 202 रन बनाए थे |
- सौराष्ट्र के समर्थ व्यास ने 2022 में मणिपुर के खिलाफ 200 रन बनाए थे |
- और हैदराबाद के सलामीवीर बल्लेबाज अमन राव ने इसी साल (2025) में बंगाल के खिलाफ नाबाद 200 रन बनाए