ASHES SERIES 2025-26 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 खिलाड़ी,24 साल का खिलाड़ी है टॉप पे ?

ASHES SERIES 2025 – क्रिकेट की दुनिया की सबसे पुरानी और सबसे बढ़िया रायवलरी एशेज सीरीज 2025 में हालही में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुई जिसे ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 4-1 से हराकर सीरीज अपने नाम की| इस सीरीज में आपको कही बड़े बल्लेबाजों द्वारा रनों का अंबार देखने को मिला | कही खिलाड़ियों ने तो शतकों की जड़ी लगा दी | ऐसे में हम देखने वाले ही इस एशेज सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 खिलाड़ी | जिसमें 3 खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के है | तो बाकी 2 बचे खिलाड़ी इंग्लैंड टीम से है |

1) ट्रैविस हेड

ऑस्ट्रेलिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक ट्रैविस हेड इस एशेज सीरीज में सर्वाधिक रनों के मामले में पहले नंबर पे है | उन्होंने इस सीरीज में खेले 5 मैचों की 10 पारियों में 62 की शानदार औसत के साथ 629 रन बनाए |जिसमें 3 शतक शामिल है | उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 170 रहा जो उन्होंने तीसरे मुकाबले में एडिलेड में बनाया था |

2) जो रूट

मौजूदा समय के दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक जो रूट इस एशेज सीरीज में सर्वाधिक रनों के मामले में दूसरे नंबर पे है | उन्होंने इस एशेज सीरीज में खेले अपने 5 मैचों की 10 पारियों में 44 की बेहतरीन औसत के साथ 400 रन बनाए | जिसमें 2 शतक शामिल है | उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 160 रहा जो उन्होंने पांचवें मुकाबले में सिडनी में बनाया |

3) हैरी ब्रुक

इंग्लैंड के युवा विस्फोटक बल्लेबाज हैरी ब्रुक इस एशेज सीरीज में सर्वाधिक रनों के मामले में तीसरे नंबर पे है |उन्होंने इस एशेज सीरीज में खेले 5 मैचों की 10 पारियों में 40 की औसत के साथ 358 रन बनाए | जिसमें 2 अर्धशतक शामिल है | उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 84 रहा जो उन्होंने सिडनी में खेले पांचवें मैच की पहली पारी में बनाया |

4) एलेक्स कैरी

ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी इस एशेज सीरीज में सर्वाधिक रनों के मामले में चौथे नंबर पे है | उन्होंने इस एशेज सीरीज में खेले 5 मैचों की 8 पारियों में 46 की बेहद शानदार औसत के साथ 323 रन बनाए | जिसमें 1 शतक और 2 अर्धशतक शामिल है | उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 106 रहा जो एडिलेड में खेले तीसरे मैच की पहली पारी में बनाया |

5) स्टीव स्मिथ

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान और दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी स्टीव स्मिथ इस एशेज सीरीज में सर्वाधिक रनों के मामले में पांचवें नंबर पे है | उन्होंने इस एशेज सीरीज में खेले 4 मैचों की 8 पारियों में 57 की बेहद शानदार औसत के साथ 286 रन बनाए | जिसमें 1 शतक और 1 अर्धशतक शामिल है |उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 138 रहा जो सिड़नी में खेले पांचवें मैच की पहली पारी में बनाया

Leave a Comment