IND VS NZ ODI : भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच 11 जनवरी से 3 मैचों की वंदे सीरीज खेली जाएगी | इस सीरीज के पहले मुकाबले के लिए दोनों भी टीमें वडोदरा पहुंच गई है और अपनी तैयारियों में लगे है | तो इस सीरीज में सबकी नजरें भारत के दिल और धड़कन कहे जाने वाले विराट कोहली और रोहित शर्मा पे होगी| इस सीरीज के दौरान विराट कोहली के पास क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का एक रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका भी है | विराट कोहली शानदार फॉर्म में है | और उन्होंने पिछले महीने खेली साउथ अफ्रीका सीरीज में 2 शतक लगाए और विजय हजारे ट्रॉफी में भी दमदार प्रदर्शन किया था | और उन्होंने खेले 2 मैच में 1 अर्धशतक और 1 शतक भी लगाया | उसी फॉर्म को देखते हुए ये रिकॉर्ड खतरे में लग रहा है |
सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड खतरे में
विराट कोहली न्यूज़ीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय मैचों में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने से महज 94 रन दूर है | क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 1990 से 2009 तक कुल 42 मैचों की 41 पारियों में 1750 रन बनाए थे | तो विराट कोहली ने 2010 से अब तक 33 मैचों की 33 पारियों में 1657 रन बनाए है | यानि सचिन के इस रिकॉर्ड को पीछा छोड़ने के लिए विराट को सिर्फ 94 रनों की जरूरत है | और अगर इस आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज में अगर विराट 94 रन बनाने में सफल होते है तो वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बन जाएंगे |
टॉप-5 बल्लेबाज कौन है |
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में सचिन तेंदुलकर 1750 रनों के साथ पहले स्थान पे है | तो विराट कोहली 1657 रनों के साथ दूसरे नंबर पे है | वही वीरेंद्र सहवाग 1157 रनों के साथ तीसरे नंबर पे है | उनके बाद मोहम्मद अजरूद्दीन 1118 रनों के साथ चौथे नंबर पे है | वही सौरव गांगुली 1079 रनों के साथ पांचवें नंबर पे है | हिटमैन के मशहूर रोहित शर्मा भी इस सूची में है शामिल है | लेकिन वो फिलहाल सचिन और विराट से बहुत पूछे है | इस आगामी सीरीज में अगर 84 रन बनाने में सफल रही तो वो तीसरे नंबर पे आ सकते है |
विराट-रोहित न्यूज़ीलैंड के खिलाफ
विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2010 से 2025 के बीच 33 मैचों को 33 पारियों में 55 की शानदार औसत के साथ 1657 रन बनाए है | जिसमें 6 शतक और 9 अर्धशतक शामिल है | और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 154 रहा है | वही रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2010 से 2025 के बीच 30 मैचों की 28 पारियों में 1073 रन बनाए है | जिसमें 2