IndvsNz first odi: 11 जनवरी को वडोदरा में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले गए पहले वनडे में भारत के चेस मास्टर विराट कोहली ने एक नया कीर्तिमान अपने नाम किया है और उन्होंने क्रिकेट के भगवान का सालों पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ा है |
विराट ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले वनडे में विराट ने सचिन का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया | उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों में सबसे तेजी से 28000 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया है | उन्होंने ये रिकॉर्ड 624 वी पारी पे अपने नाम किया उससे पहले ये रिकॉर्ड सचिन के नाम था | सचिन ने 644वी पारी में ये काम किया था | उन्होंने ये रिकॉर्ड पहले वनडे में न्यूज़ीलैंड के लेग स्पिनर आदित्य अशोक की गेंद पर एक बेहतरीन चौका लगाकर यह मुकाम हासिल कर लिया | और वो अब दुनिया के सबसे तेज 28000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए है | और |और उसी के साथ श्रीलंका के महान बल्लेबाज कुमार संगकारा को भी पीछा छोड़ा और वो अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रनों के मामले में दूसरे नंबर आए है | अब विराट से आगे सिर्फ क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ही है |
सबसे ज्यादा रन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में
1) सचिन तेंदुलकर
सबसे ज्यादा रनों की बात हो और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर न हो ऐसा हो नहीं सकता | सचिन तेंदुलकर ने अब तक अपने करियर में खेले 664 मैच में 48 की शानदार औसत के साथ 34357 रन बनाए है | जिसमें 100 शतक और 164 अर्धशतक शामिल है | और उनके नाम सबसे ज्यादा शतकों का भी रिकॉर्ड दर्ज है |
2) विराट कोहली
चेस मास्टर के नाम से मशहूर विराट कोहली सर्वाधिक रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पे है | उन्होंने 2008 से अब तक खेले अपने 555 मैचों में 53 की शानदार औसत के साथ 28068 रन बनाए है | जिसमें 83 शतक और 145 अर्धशतक शामिल है | और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 254 रहा है |
3) कुमार संगकारा
श्रीलंका के सबसे महान बल्लेबाज कुमार संगकारा सर्वाधिक रनों के मामले में तीसरे नंबर पे आए है | उन्होंने अपने करियर पे अब तक खेले | 594 मैचों में 47 की शानदार औसत के साथ 28016 रन बनाए | जिसमें 63 शतक और 153 अर्धशतक शामिल है |
4) रिकी पोंटिंग
ऑस्ट्रेलिया के सबसे महान कप्तान रिकी पोंटिंग सर्वाधिक रनों के मामले में चौथे नंबर पे है | उन्होंने अपने करियर में अब तक खेले 560 मैचों में 46 की औसत के साथ 27483 रन बनाए | जिसमें 71 शतक और 146 अर्धशतक शामिल है |
5) महेला जयवर्धने
श्रीलंका के महान बल्लेबाज महेला जयवर्धने सर्वाधिक रनों के मामले में पांचवें नंबर पे है | उन्होंने अपने करियर में अब तक खेले 652 मैचों में 40 की औसत के साथ 25957 रन बनाए | जिसमें 54 शतक और 136 अर्धशतक शामिल है |