LATEST ICC ODI RANKING : 4 साल बाद बने वनडे के बादशाह छीना रोहित शर्मा से ताज

LATEST ODI RANKING : भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 4 साल के लंबे समय के बाद आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर 1 का ताज हासिल किया| न्यूजीलैंड सीरीज से पहले वो दूसरे नंबर पे थे और | पहले वनडे मैच में जैसे ही रोहित शर्मा फ्लॉप हुए और विराट ने एक 93 रनों की पारी खेली और उसी के साथ नंबर 1 बल्लेबाज बन गए |

VIRAT KOHLI NO.1ODI BATTER

विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में चार साल बाद फिर अपनी बादशाहत हासिल कर ली | विराट कोहली 1403 दिन बाद फिर वनडे की आईसीसी रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज बन गए | पहले वनडे में खेली गई 93 रन की पारी की बदौलत उन्होंने हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा को पहले नंबर से हटाकर अपनी बादशाहत हासिल कर ली | और ये बात दे कि कोहली ने पहली बार अक्टूबर 2013 में पहली बार वनडे में नंबर वन की पोजीशन हासिल की थी | अब तक कोहली 825 दिनों तक टॉप पोजीशन में रहे है |

साल 2013 में पहली बार पहुंचे थे टॉप पर

विराट कोहली ने पहली बार अक्टूबर 2013 में शीर्ष पर पहुंचे थे | 2013 से लेके आज तक कोहली ने कुल 825 दिनों तक नंबर 1 बल्लेबाज रह चुके है | दुनिया में किसी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा दिनों तक नंबर 1 रहने में कोहली 10वे नंबर पे है | तो भारतीय द्वारा सबसे अधिक है|

वनडे क्रिकेट में नंबर 1रैंक पर सबसे ज्यादा दिन रहने वाले खिलाड़ी

  • विव रिचर्ड्स – 2306 दिन
  • ब्रायन लारा – 2079 दिन
  • माइकल बेवन – 1361 दिन
  • बाबर आजम – 1359 दिन
  • एबी डीइविलियर्स – 1356 दिन
  • डिन जॉन्स – 1161 दिन
  • कीथ फ्लेचर – 1101 दिन
  • हाशिम अमला – 1047 दिन
  • ग्रेग चैपल – 998 दिन
  • विराट कोहली – 825 दिन

अब कौन है टॉप 3 बल्लेबाज

1) विराट कोहली

भारत के महान बल्लेबाज विराट कोहली आखिरी बार 2021 में नंबर 1 पे थे तब बाबर आजम के हाथों नंबर 1 का ताज खोना पड़ा | उसके बाद लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए 1404 दिन बाद फिर नंबर वन बल्लेबाज बन गए है |

2) डेरिल मिचेल

न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल अब दूसरे नंबर पे पहुंच गए है | उन्होंने बड़ौदा में खेले गए पहले वनडे में 80 रनों की पारी की बदौलत वो तीसरे नंबर से दूसरे नंबर पर छलांग लगाई है |

3) रोहित शर्मा

इस आईसीसी रैंकिंग में सबसे ज्यादा नुकसान तो सिर्फ रोहित शर्मा का हुआ है | क्योंकि पिछले हफ्ते तक वो नंबर वन बल्लेबाज थे लेकिन उनका पिछला मुकाबला फ्लॉप रहा इसलिए वो तीसरे पायदान पर फिसल गए है |

Leave a Comment