Skip to content
IND VS NZ T20I : भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच 21 जनवरी से 5 मैचों की सीरीज होने वाली है | और उसे वर्ल्ड कप की तैयारी मानी जा रही है | लेकिन उससे पहले भारत को तगड़ा झटका लगा उनके स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर चोट की वजह से पूरी सीरीज के लिए बाहर हुए उनकी रिप्लेसमेंट के तौर पे रवि बिश्नोई को टीम में जगह मिली है | रवि बिश्नोई एक लेग स्पिनर है और वो इससे पहले भी भारत के लिए खेल चुके है |
रवि बिश्नोई T20I में भारत के लिए
न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी को खेले गए पहले वनडे मुकाबले में वडोदरा में वाशिंगटन सुंदर को गेंदबाजी के वक्त चोट लगी उनकी रिप्लेसमेंट के तौर पे रवि बिश्नोई को टीम में जगह मिली | रवि बिश्नोई ने भारत के लिए फरवरी 2022 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ अपना डेब्यू किया | और उन्होंने अभी तक भारत के लिए 42 मैच खेले है जिसमें उन्होंने 61 विकेट लिए | और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 13 रन देकर 4 विकेट है | और उसी वजह से उन्हें वाशिंगटन सुंदर की जगह टीम में मौका मिला है | और उनके पास भारत के लिए खेलने का अनुभव भी है |
श्रेयस अय्यर की T20 टीम में हुई वापसी
विजय हजारे ट्रॉफी में तिलक वर्मा को चोट लगती है और उनको अस्पताल में भर्ती किया जाता है | और उनकी हालही में सर्जरी हुई और उस सर्जरी से पूरी तरह से उबरने में उनको कम से कम 1 महीने तक क्रिकेट से दूर रहना होगा | और इसी वजह से बीसीसीआई पहले ही उन्हें 3 मैचों के लिए टीम से बाहर रखा और अब उनकी जगह श्रेयस अय्यर को पहले तीन मैचों के लिए टीम में जगह मिली | उन्होंने आखिरी बार भारत के लिए T20I में 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था | और अब लगभग 2 साल बाद टीम में वापसी हो रही है | और उम्मीद है कि वो अच्छा प्रदर्शन करेंगे
न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 के लिए भारतीय टीम
सूर्यकुमार यादव (c), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा,श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या,अक्षर पटेल (vc), हर्षित राणा,रिंकू सिंग,कुलदीप यादव,अर्शदीप सिंह,जसप्रीत बुमराह,ईशान किशन,रवि बिश्नोई,वरुण चक्रवर्ती