TRISERIES INDA VS SL A : श्रीलंका ए ने भारत ए को त्रिकोणीय श्रृंखला के चौथे मुकाबले में सुपर ओवर में हराया | सूर्यांश शेड्गे और विपराज निगम की पारी रही बेकार |
INDA VS SLA : त्रिकोणीय श्रृंखला के चौथे मुकाबले में जहां तिलक वर्मा की भारतीय टीम और श्रीलंका आमने सामने थी | श्रीलंका ने टॉस जीतके पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और भारत के लिए सलामी बल्लेबाज के तौर पर आये प्रभसीमरण सिंह और वैभव सूर्यवंशी ज्यादा देर तक नहीं चल पाए और चौथे ही ओवर में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी तेजी से रन बनाने के चक्कर में आउट हो गए और उन्होंने 14 गेंदों में 21 की पारी खेली और पवेलियन लौट गए | और उसी के ठीक बाद प्रभसीमरण सिंह भी कुछ बड़ा नहीं कर पाए और वो भी 11 के निजी स्कोर पर आउट हो गए | और उसके बाद मिडल ऑर्डर भी कुछ बड़ा नहीं कर पाया और एक के बाद एक आउट होते चले और नीचे से सूर्यांश शेड्गे के 72 रनों की पारी और विपराज निगम की 51 रनो की पारी की बदौलत भारत ने कुल 50 ओवर में 265 रन बनाने में सफल रहा | और श्रीलंका की शुरुआत बहुत तेजी से हुई और उनके पहले विकेट की साझेदारी 56 की रही और उसके ठीक बाद दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौटे और भारत की तरह उनके भी नीचे बल्लेबाज की मदद से श्रीलंका ने भी 50 ओवर में 265 रन बनाने में सफल हुई | श्रीलंका की तरफ से समर्विक्रमा की 93 रनों की पारी रही
दोनो सलामी बल्लेबाज रहे फ्लॉप
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की उम्मीद सबसे ज्यादा 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी और उनके जोड़ीदार प्रभ सिंह के ऊपर थी | वैभव सूर्यवंशी तेज खेलने के चक्कर में अपना विकेट दिए और उन्होंने 14 गेंदों में 21 की ताबड़तोड़ पारी खेली लेकिन जल्दी आउट हो गए और प्रभ सिंह भी ज्यादा कुछ नहीं कर पाए और सस्ते में आउट हो गए | और भारत की हार का मुख्य कारण भी यही रहा |
सूर्यांश शेड्गे और विपराज निगम की पारी रही बेकार
टॉस हारके भारत को बल्लेबाजी का निमंत्रण मिला उसके जवाब में भारत की पूरी पारी पत्ते की तरह बिखर गई और एक समय भारत का स्कोर 125 रन पे 6 विकेट गए थे | तब बल्लेबाजी करने आए सूर्यांश शेड्गे ने पहले पारी को संभाला और बाद में बड़े शॉट खेलके 66 गेंदों में 72 रन की अहम पारी खेली जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल है | और उनके साथी खिलाड़ी विराज निगम ने भी उनका अच्छे से साथ देते हुए उन्होंने भी अर्धशतकीय पारी खेली और विपराज आउट होने से पहले 51 रनों की अहम पारी खेली और उन्हीं दोनों की पारी की बदौलत भारत के सम्मानजनक स्कोर तक जाने में सफल रहा |