39 साल के ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी ने लिया सभी क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान :

AUS VS ENG ASHES SERIES 2025: ऑस्ट्रेलिया के स्टार ओपनर उस्मान ख्वाजा ने 39 साल की उम्र मैं इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है|ई यह ऐलान उन्होंने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फरेंस के जरिए किया|उसे दौरान उनका परिवार भी मौजूद था| उन्होंने आगे यह भी बताया की इंग्लैंड के खिलाफ सिडनी में होने वाला पांचवा एशेज मुकाबला उनके करियर का आखिरी मैच होने वाला है |5 मैच की इस एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया अजेय बढ़त बना चुकी है | और वह 3-1से आगे चल रहा है|और इस सीरीज में उस्मान ख्वाजा ने 3 मैच की 5 पारियों में 153 रन बना चुके है | जिसमें 1 अर्धशतक भी शामिल है | और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 82 रन रहा है |

उस्मान ख्वाजा का भावनीक बयान

Usman khwaja retirement : एशेज सीरीज का पांचवा और अंतिम मुकाबला सिडनी में खेले जाने वाला है | उससे पहले प्रेस कॉन्फरेंस के जरिए अपने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया | और उन्होंने उसी प्रेस कॉन्फरेंस के जरिए एक इमोशनल बयान दिया |उन्होंने कहा कि क्रिकेट के जरिए भगवान ने मुझे मेरी कल्पना से कही ज्यादा दिया है | उन्होंने मुझे ऐसी यादें दी है जिसे में हमेशा अपने साथ रखूंगा ,ऐसी दोस्ती जो खेल से कही आगे है |और ऐसे सबक जिन्होंने मुझे ,जो में आज हु | और आगे ये भी बताया कि कोई भी करियर सिर्फ एक इंसान का नहीं होता |जाहिर है मुझे बहुत मदद मिली और उन्होंने अपने माता-पिता के बलिदानों की भी सहराना की |

पाकिस्तान से सिडनी तक की कहानी

पाकिस्तान में जन्मे उस्मान ख्वाजा 4 साल की उम्र अपने परिवार के साथ ऑस्ट्रेलिया आए थे | सिडनी में बड़े हुए ख्वाजा ने एससीजी में मैच देखते हुए क्रिकेट के सपने देखे और बाद में फर्स्ट क्लास और टेस्ट डेब्यू किया |उन्होंने 24 साल की उम्र में टेस्ट डेब्यू किया | 2010-11 एशेज सीरीज के आखिरी और औपचारिक मुकाबले में उन्होंने चोटिल रिकी पोंटिंग की जगह नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 37 रन और दूसरी पारी में 21 रन बनाए थे |

15 साल का शानदार क्रिकेट सफर

उस्मान ख्वाजा का अंतरराष्ट्रीयक करियर 15 साल लंबा रहा |लेकिन यह सफर आसान नहीं था|2011में टेस्ट डब्यू करने वाले ख्वाजा कई बार टीम से बाहर किया गया उन्होंने अपने पूरे 15 साल के लंबे करियर में 87 टेस्ट में 43.39 की बेहत शानदार औसत से 6202 रन बनाए | जिसमे 16 शतक और 28 अर्धशतक शामिल है | और वही उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 232 रहा है | और उसके अलावा वनडे करियर में 40 मैचों में 42 की शानदार औसत से 1554 रन बनाए | जिसमें 2 शतक और 12 अर्धशतक भी शामिल है

Leave a Comment