FASTEST HUNDRED AGAINST INDIA IN ONE DAY : क्रिकेट में शतक बनते देखना सबको पसंद है। लेकिन जब कोई बल्लेबाज बहुत कम गेंदों में 100 रन बना देता है, तो मैच देखने का मज़ा और बढ़ जाता है।भारतीय टीम के पास हमेशा से अच्छे गेंदबाज रहे हैं। फिर भी, कुछ बल्लेबाजों ने टीम इंडिया के खिलाफ इतनी तेज बैटिंग की कि रिकॉर्ड ही बना दिया क्या आप जानते हैं कि वन-डे क्रिकेट में भारत के खिलाफ सबसे तेज शतक किसने लगाया है? आज इस ब्लॉग में हम ऐसे ही टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में जानेंगे। आइए देखते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल है!
1) शाहिद अफरीदी
पाकिस्तान के सिक्सर किंग कहे जाने वाले शाहिद अफरीदी भारत के खिलाफ सबसे तेज शतक लगाने के मामले में पहले स्थान पे है | अफरीदी ने 2005 में कानपुर में खेले गये एक मुकाबले में सिर्फ 45 गेंदों में शतक पूरा किया और उन्होंने उस पारी के दौरान 46 गेंदों में 102 रन बनाए | जिसमें 10 चौके और 9 गगनचुम्बी छक्के भी शामिल है |
2) रहमानउल्लाह गुरबाज
अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज गुरबाज ने हाल ही में धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में बारिश के चलते 25 ओवर के छोटे मुकाबले में केवल 48 गेंदों में शतक बनाया | उस पारी के दौरान उन्होंने 51 गेंदों में 102 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली | उस दौरान उन्होंने 8 चौके और 8 छक्के लगाए |
3) जेम्स फॉल्कनर
ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी जेम्स फॉल्कनर 2013 में बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में नंबर 8 पर आकर केवल 57 गेंदों में शतक ठोका था | उन्होंने अपने पारी में 73 गेंदों में 116 रन बनाए | जिसमें 11 चौके और 6 छक्के शामिल है |
4) एबी डिविलियर्स
दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक MR 360 एबी डिविलियर्स इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है | डिविलियर्स ने साल 2015 में सिरीज के पांचवें और अंतिम मुकाबले में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मात्र 57 गेंदों में शतक जड़ा | और अपनी पूरी पारी में 61 गेंदों में 119 रन बनाए | जिसमें 3 चौके और 11 छक्के शामिल है | और उनकी इस पारी के बदौलत साउथ अफ्रीका ने निर्णायक मुकाबले में भारत को 214 रनों के बड़े अंतर से हराया |
5) माइकल ब्रेसवेल
न्यूजीलैंड के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज माइकल ब्रेसवेल इस लिस्ट में पांचवें नंबर पे है | ब्रेसवेल ने साल 2023 में हैदराबाद वनडे में अकेले के दम पे मैच पलता दिया था | उन्होंने केवल 57 गेंदों में शतक पूरा किया | और अपनी पूरी पारी में 78 गेंदों में 140 रन की आतिशी पारी खेली | जिसमें 12 चौके और 10 छक्के भी शामिल है |