Skip to content
Ind vs Afg : 2 महीनों से चली आ रही आईपीएल अब खत्म हो चुकी है और अब सबकी नजरें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पे होगी | ऐसे में 6 जून से शुरू हो रही इकलौती टेस्ट मैच न्यू चंडीगढ़ में होगी तो ऐसे में महान पूर्व गेंदबाज ने अपनी राय दे दी और कहा कि विदर्भ के ऑलराउंडर हर्ष दुबे और तेज गेंदबाज गुरुर बार को मौका मिल सकता है |
कौन है हर्ष दुबे ?
हर्ष दुबे विदर्भ और सनराइजर्स हैदराबाद के खेलते है | हर्ष एक बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर है | उनका जन्म 23 जुलाई 2002 को महाराष्ट्र पुणे में हुआ है | यहां तक पहुंचना उतना आसान नहीं रहा | इस मुकाम तक पहुंचना हर्ष के लिए मुश्किल भरा सफर था | हर्ष ने 2024-25 में रणजी में विदर्भ के लिए खेलते हुए 69 विकेट लिए और उसके साथ बल्ले से 469 रन भी बनाए | घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन का नतीजा था कि आगे चलकर हर्ष की कप्तानी में 2025 में विदर्भ ने विजय हजारे ट्रॉफी अपने नाम करी |
कुंबले के मुताबिक इन दो युवा खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका|
भारत के महान लेग स्पिनर और फिरकी के जादूगर कहे जाने वाले अनिल कुंबले ने एक शो में बताया कि विदर्भ के बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष दुबे को बैक करते हुए कहा कि हर्ष दुबे को इस अफगानिस्तान टिम के खिलाफ होने जा रहे इकलौते टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है | और उनके साथ ही तेज गेंदबाज गुरुनूर बराड को भी डेब्यू करने का मौका मिल सकता है
अनिल कुंबले की संभावित प्लेइंग 11
केएल राहुल,यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पड़िक्कल,शुभमन गिल (कप्तान),ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर,हर्ष दुबे,कुलदीप यादव,गुरुनूर बराड, मोहम्मद सिराज