MOST RUNS IN WOMENS T20 WORLD CUP HISTORY : आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप हर बार रोमांच की नई हदों को छूता है | ऐसे में जब भी टी20 क्रिकेट की बात आती है,तब चौकों छक्कों की बरसात और तेज रफ्तार से बने रन सभी का दिल जीत लेते है | ऐसे में इस बड़े मंच पर दबाव के बीच लगातार रन बनाना हर किसी के बस की बात नहीं होती | विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कई ऐसी भी धाकड़ महिला खिलाड़ी हुई है,जिन्होंने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से मैदान पर तहलका मचाया है | और हर मुश्किल गेंदबाजी आक्रमण के सामने रनों का अंबर लगाया है |इस ब्लॉग में हम बात करेंगे उन टॉप 5 महान महिला बल्लेबाजों की, जिन्होंने इस बड़े टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाकर अपना दबदबा बनाए रखा है। चलिए जानते हैं कि आखिर कौन हैं टी20 क्रिकेट की ये असली क्वींस
1) suzi bates

न्यूजीलैंड की विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक सूझी बेट्स टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी है | और उतना ही नहीं बल्कि विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 1000 रनों का आंकड़ा पार करने वाली पहली महिला खिलाड़ी है | और उन्होंने अभी तक विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के 9 एडिशंस खेले है | उसमें 42 मैचों 1216 रन बनाए जिसमें 8 अर्धशतक भी शामिल है | और उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 94 रन रहा है | और उनके इसी शानदार प्रदर्शन के चलते न्यूजीलैंड की टीम खिताब जीतने में भी सफल हुई थी |
2) स्टेफनी टेलर

वेस्टइंडीज की दिग्गज ऑलराउंडर में से एक स्टेफनी टेलर इस लिस्ट में दूसरे नंबर पे है | और इतना ही नहीं 2016 के विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में 246 रन बनाकर वेस्टइंडीज को टी20 का खिताब जीतने में भी अहम भूमिका निभाई और इसी प्रदर्शन के चलते प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड भी मिला | और उन्होंने इस टी20 वर्ल्ड कप में खेले अपने 35 मैचों में 1014 रन बनाए जिसमें 6 अर्धशतक शामिल है | और इनका सर्वोच्च स्कोर 59 रहा |
3) एलिसा हेली

ऑस्ट्रेलिया की विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हेली इस लिस्ट में तीसरे नंबर पे है | हेली ने हमेशा नॉक आउट मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया चाहे हो टी20 वर्ल्ड कप हो या वनडे वर्ल्ड कप हो | और उन्होंने इस टी20 वर्ल्ड कप खेले अपने 42 मैचों में 1008 रन बनाए | जिसमें 7 अर्धशतक भी शामिल है | और उनका सर्वोच्च स्कोर 83 रन रहा | और हेली टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास की तीसरी और ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली खिलाड़ी बनी जिसने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 1000 रन बनाए हो |
4) मेग लेनिंग

ऑस्ट्रेलिया की सबसे सफल कप्तान मेग लेनिंग इस लिस्ट में ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता | टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का व्यक्तिगत सर्वोच्च स्कोर ऊनी के नाम है जो आयरलैंड के खिलाफ 2014 में 126 रन की पारी खेली थी | और उन्होंने इस टी20 वर्ल्ड कप में खेले अपने 35 मैचों में 992 रन बनाए है | जिसमें 4 अर्धशतक और 1 शतक शामिल है | उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 126 रन रहा जो कि 2014 में आयरलैंड के खिलाफ बनाया था |
5) सोफी डिवाइन
