INDW VS PAKW T20 WORLD CUP 2026 : विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के 6वा मैच रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया इस मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को एकतरफा 64 रनों की बड़ी शिकस्त दी तो भारतीय टीम ने इस जीत के साथ टूर्नामेंट में शानदार शुरुवात की तो दूसरी तरफ पाकिस्तान को अगले सभी मैच जीतने होंगे लेकिन मैच के नतीजे से कही ज्यादा चर्चा तो नो हैंडशेक विवाद बटोर रहा है | इस विवाद पर पाकिस्तान के कोच ने एक बड़ा बयान भी दिया |
पाकिस्तान के कोच ने दिया बड़ा बयान
मैच खत्म होने के तुरंत बाद जब पाकिस्तान के मुख्य कोच वहाब रियाज से नो हैंडशेक विवाद पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उन्हें इसकी वजह नहीं पता लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता वहाब रियाज आगे ये भी कहा कि में काफी पहले क्रिकेट छोड़ चुका हु इस लिय मुझे नहीं पता कि हाथ न मिलने की वजह क्या है | लेकिन अगर चीजें इसी तरह आगे बढ़नी है तो आगे बढ़े इससे कोई बड़ा फर्क नहीं पड़ता |
भारत ने पाकिस्तान को कैसे हराया
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में रविवार को जहां पाकिस्तान और भारत की टीम आमने सामने थी तो भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतके पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया | लेकिन उस फैसले पर भारतीय टीम नहीं उतरी और पहले ही ओवर में शेफाली वर्मा का विकेट गिरा और एक समय भारत की टीम 18 रन पर 2 विकेट गिरे थे तक भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधना ने पारी को संभाला और भारत को 100 के पर ले गए फिर कप्तान हरमनप्रीत कौर आउट हुई इससे पहले उन्होंने 36 रनों की अहम पारी खेली स्मृति मंधना के ताबड़तोड़ 68 रनों के और ऋचा घोष के तेज तर्रार 17 गेंदों में 34 रनों की पारी की बदौलत भारत को पूरे 20 ओवर में 170 का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया उसके जवाब में पूरी पाकिस्तान की 106 पे ढेर हुई और भारत ने ये मुकाबला 64 रनों से जीता उसमें दीप्ति शर्मा के 5 विकटों का बहुत योगदान है और दीप्ति की इनी के लिए मैन ऑफ द मैच का भी अवॉर्ड मिला |