श्रेयस अय्यर ने धोनी और हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा,रोहित और विराट के क्लब में हुए शामिल|

FIFTY AS A CAPTAIN IN T20I : इंग्लैंड के खिलाफ जारी 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में अर्धशतक जड़ते ही श्रेयस अय्यर ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया| और भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ा तो वही दूसरी और रोहित और विराट के क्लब में शामिल हुए |

shreyas Iyer fifty as a captain : 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 1 जुलाई को चेस्टर ली स्ट्रीट में खेला गया | उस मुकाबले में आखिरकार कप्तान श्रेयस अय्यर का बल्ला चला | उन्होंने भारत के लिए मुश्किल परिस्थिति में 47 गेंदों में 68 रन की अहम पारी खेली जिसमें 6 चौके और 1 बेहतरीन सिक्स शामिल है | श्रेयस अय्यर ने इस अर्धशतकीय पारी के साथ एक अनोखा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया | इस अर्धशतक के साथ वे भारत के लिए बतौर कप्तान अर्धशतक करने वाले 7वे कप्तान बने | श्रेयस से पहले सुरेश रैना,विराट कोहली,रोहित शर्मा,के एल राहुल,सूर्यकुमार यादव,शुभमन गिल इन 6 खिलाड़ियों ने भारत के लिए बतौर टी20 कप्तान अर्धशतक जड़े है |

श्रेयस अय्यर ने छोड़ा धोनी को पीछे

इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले मुकाबले में जैसे ही श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक जड़ा तो वो भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ा | महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए 72 मैचों में कप्तानी की और उनमें एक भी मैच में अर्धशतक नहीं जड़ा और श्रेयस अय्यर ने अपने 3 ही मैच में अर्धशतक जड़कर धोनी को पीछे छोड़ा |

टी20I में भारत के लिए कम से कम एक फिफ्टी जड़ने वाले कप्तान

1) रोहित शर्मा – 16 अर्धशतक

2) विराट कोहली – 13 अर्धशतक

3) सूर्यकुमार यादव – 9 अर्धशतक

4) शुभमन गिल – 2 अर्धशतक

5) सुरेश रैना – 1 अर्धशतक

6) के एल राहुल – 1 अर्धशतक

7) श्रेयस अय्यर – 1 अर्धशतक

टी20I में एक भी फिफ्टी न लगाने वाले भारतीय कप्तान

1) महेंद्र सिंह धोनी – 72 मैच (0 अर्धशतक)

2) हार्दिक पांड्या – 16 मैच (0 अर्धशतक)

3) अजिंक्य रहाणे – 2 मैच (0 अर्धशतक)

4) ऋषभ पंत – 5 मैच (0 अर्धशतक)

5) ऋतुराज गायकवाड़ – 3 मैच (0 अर्धशतक)

6) शिखर धवन – 3 मैच (0 अर्धशतक)

7) वीरेंद्र सेहवाग – 1 मैच (0 अर्धशतक)

प्रातिक्रिया दे