MOST SIXES IN T20I BY BALLS : टी20 क्रिकेट ने बल्लेबाजी का अंदाज पूरी तरह बदल दिया है। पहले जहां बल्लेबाज संभलकर खेलते थे, वहीं आज का मंत्र है—’गेंद देखो और बाउंड्री के बाहर भेजो’। जब बात टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 100 छक्के लगाने की आती है, तो फैंस के दिमाग में क्रिस गेल, रोहित शर्मा या सूर्यकुमार यादव जैसे नाम आते हैं।लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि सबसे कम गेंदों (Balls Faced) में 100 छक्के ठोकने का असली रिकॉर्ड अब एक नए भारतीय खिलाड़ी ने अपने नाम कर लिया है। वेस्टइंडीज के खतरनाक एविन लुईस का रिकॉर्ड तोड़कर यह बल्लेबाज दुनिया में नंबर-1 बन गया है। इस ब्लॉग में हम बात करेंगे उन टॉप 5 खिलाड़ियों की, जिन्होंने बेहद कम गेंदों में छक्कों की सेंचुरी पूरी की और क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया…”
1) अभिषेक शर्मा
भारत के विस्फोटक सलामीवीर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा T20I में सबसे तेज 100 छक्के लगाने के लिस्ट में पहले स्थान पर है | उन्होंने 2024 के T20 वर्ल्ड कप के बाद अपना डेब्यू किया था तब से अब तक उन्होंने खेले अपने 48 मुकाबले के 785 गेंदों में 100 छक्के पूरे किए और ये किसी भी खिलाड़ी दौरा सबसे तेज है | उन्होंने कुल 48 मुकाबले में 1487 रन बनाए जिसमें 10 अर्धशतक और 2 शतक भी शामिल है | और उन्होंने 2026 के वर्ल्ड कप फाइनल में खेली अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारत ने लगातार दो बार खिताब जीता था |
2) एविन लुईस
वेस्टइंडीज के सलामीवीर बल्लेबाज इविन लुईस इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है | उन्होंने 2016 से 2026 के बीच खेले अपने 66 मुकाबलों के 789 गेंदों में 100 छक्के पूरे किए | उन्होंने कुल 66 मुकाबलों में 1799 रन बनाए | जिसमें 13 अर्धशतक और 2 शतक शामिल है | और उन्होंने पूरे करियर में 136 छक्के जड़े है |
3) फिन एलन
न्यूजीलैंड के ताबड़तोड़ सलामीवीर बल्लेबाज फिन एलन इस लिस्ट में तीसरे नंबर पे है | उन्होंने 2021 से अभी तक खेले अपने 62 मुकाबलों के 871 गेंदों में अपने 100 छक्के पूरे किए | उन्होंने कुल 62 मुकाबलों में 1663 रन बनाए | जिसमें 7 अर्धशतक और 3 शतक शामिल है | और उन्होंने 2026 के सेमी फाइनल में खेली गई शतकीय पारी को शायद ही कोई भूल पाएगा | और उन्होंने अपने अकेले के दम पे न्यूजीलैंड को फाइनल में पहुंचाया था|
4) टीम डेविड
मौजूदा समय के सबसे खतरनाक फिनिशरों में से एक टिम डेविड इस लिस्ट में चौथे नंबर पे है | उन्होंने 2022 से अब तक खेले 63 परियों के 931 गेंदों में अपने 100 छक्के पूरे किए |उन्होंने कुल 63 परियों में 1679 रन बनाए | जिसमें 9 अर्धशतक और 1 शतक शामिल है |
5) कॉलिन मुनरो
न्यूजीलैंड के धाकड़ ओपनर बल्लेबाज कोलिन मुनरो इस लिस्ट पे पांचवें नंबर पे है | उन्होंने 2012 से 2020 के बीच खेले गए 65 मैचों के 963 गेंदों में अपने 100 छक्के पूरे किए | उन्होंने कुल 63 मैचों में 1724 रन बनाए | जिसमें 11 अर्धशतक और 3 शतक भी शामिल है |