TATA IPL 2026 : क्रिकेट का सबसे बड़ा त्योहार यानी IPL 2026 खत्म हो चुका है, लेकिन इसका रोमांच फैंस के दिलों में अब भी ताजा है! इस साल मैदान पर सिर्फ गेंदें बाउंड्री पार नहीं गईं, बल्कि बल्लेबाजों ने रन बनाकर क्रिकेट इतिहास के कई बड़े रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिए। 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी (776 रन) के जादुई प्रदर्शन से लेकर शुभमन गिल और ‘किंग’ विराट कोहली के क्लास तक, इस सीजन में रनों का ऐसा तूफान आया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। तो क्या आप जानते हैं कि इस साल ऑरेंज कैप (Orange Cap) की रेस में बाजी किसने मारी? आइए इस ब्लॉग में जानते हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले उन टॉप 5 खूंखार खिलाड़ियों के बारे में, जिनकी बल्लेबाजी ने इस सीजन को सबसे यादगार बना दिया!”
1) वैभव सूर्यवंशी

राजस्थान रॉयल्स के युवा प्रतिभावान बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज में सबसे ऊपर है | उन्होंने खेले इस सीजन में 16 मैचों में 48 की बेहद शानदार औसत और 237 की विस्फोटक स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए | जिसमें 5 अर्धशतक और 1 शतक भी शामिल है | और उन्होंने उसी बीच 72 छक्के लगाके क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ा | और उनका सर्वोच्च स्कोर 103 है | और प्लेऑफ में खेले 96 और 97 रन की पारी शायद ही कोई भूल पाएगा |
2) शुभमन गिल

गुजरात टाइटंस के कप्तान और सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर है | उन्होंने इस सीजन खेले 16 मुकाबलों में 45 की शानदार औसत और 163 के स्ट्राइक रेट से 732 रन बनाए | जिसमें 6 अर्धशतक और 1 शतक भी शामिल है | और उनका सर्वोच्च स्कोर एलिमेंटर में खेले गए राजस्थान के खिलाफ 104 रन रहा | और उन्होंने अपने बल्लेबाजी से अपनी टीम को फाइनल तक भी ले गए लेकिन फाइनल में आरसीबी ने उनको शिकस्त दी |
3) साई सुदर्शन

गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पे है| उन्होंने इस सीजन खेले गए 17 मुकाबलों में 45 की औसत और 158 के स्ट्राइक रेट से 722 रन बनाए | जिसमें 8 अर्धशतक और 1 शतक भी शामिल है | और उनका सर्वोच्च स्कोर 100 रन रहा | और उनके इस प्रदर्शन के चलते गुजरात ने फाइनल में भी जगह बनाई थी |
4) विराट कोहली

चेज मास्टर के नाम से दुनिया भर में मशहूर विराट कोहली इस सीजन में सबसे ज्यादा रनों के मामले में चौथे स्थान पर मौजूद है | उन्होंने इस सीजन खेले अपने 16 मुकाबलों में 56 की औसत और 165 के शानदार स्ट्राइक रेट से 675 रन बनाए | जिसमें 5 अर्धशतक और 1 शतक भी शामिल है | और कोलकाता के खिलाफ खेली गई उनकी नाबाद 105 रनों की पारी उनकी सर्वोच्च रही |और उनके इसी प्रदर्शन के चलते आरसीबी की टीम खिताब जीतने में भी सफल रही | और उन्होंने फाइनल में 75 रनों की पारी खेलके आरसीबी को दूसरा लगातार खिताब जीतने में मदद की |
5)हेनरिच क्लासेन

सनराइजर्स हैदराबाद के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज हेनरिच क्लासेन इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने के मिले में पांचवें नंबर पे है | उन्होंने इसी साल खेले अपने 15 मुकाबलों में 48 की शानदार औसत और 160 के धुंआधार स्ट्राइक रेट से 624 रन बनाए | जिसमें 4 अर्धशतक भी शामिल है | और उन्होंने इस साल कई मैचों में अकेले के दम पे मैच जीताए है | जिसमें 31 छक्के भी शामिल है | और उनके इसी प्रदर्शन के चलते टीम एलिमिनेटर टीम पहुंची थी |