Skip to content
HARDIK PANDYA AND KRUNAL PANDYA :आईपीएल 2026 खत्म होते ही सब जगह एक ही चर्चा जारी है कि हार्दिक और क्रुणाल के बीच सब कुछ ठीक नहीं है | ऐसा इस लिये हो रहा है कि जब आरसीबी ने गुजरात को फाइनल में हराकर दूसरी बार ट्रॉफी अपनी नाम की तो सब बधाई दे रहे थे लेकिन हार्दिक ने सोशल मीडिया पे एक भी पोस्ट नहीं डाली और बधाई तक नहीं दी और वो भी उनके भाई यानी क्रुणाल टीम में तक थे तो सब जगह यही कयास लगाया जा रहा है कि क्या हार्दिक और क्रुणाल के बीच सब ठीक नहीं है
|
क्रुणाल पांड्या ने दिखाई मैदान पर आक्रामकता
आईपीयल 2026 में 12 अप्रैल को गुवाहाटी में खेले गए मुकाबले में जहां रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना मुंबई इंडियन्स से हो रहा था तो मैच की दूसरी पारी में 9 वे ओवर में क्रुणाल ने हार्दिक को एक बाउंसर डाली और उसके बाद हार्दिक पांड्या मुस्कुराते भी नहीं दिखे और ज्यादा ही नाराज दिख रहे थे | और उसके बाद जब 15 वे ओवर में जैकब डाफी ने हार्दिक को आउट किया तो वो ज्यादा आक्रामक तरीके से सेलिब्रेशन किये तो इसी के साथ जब क्रुणाल की टीम आरसीबी ट्रॉफी भी जीत ली तो पूरी दुनिया बधाई देने में व्यस्त है | तो उनके छोटे भाई हार्दिक ने सोशल मीडिया पे एक पोस्ट तक नहीं डाली और नहीं बधाई दी तो लोग इसी से कयास ये लगा रहे है कि दोनों भाइयों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है |
आईपीएल 2026 में कैसा रहा प्रदर्शन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के ऑलराउंडर खिलाड़ी क्रुणाल पांड्या की बात करे तो उन्होंने बैंगलोर के लिए बल्ले से और गेंद दोनों से बढ़िया प्रदर्शन किया और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को अपना दूसरा खिताब जीतने में अहम भूमिका निभाई | उन्होंने गेंद से इस सीजन खेले 15 मुकाबलों में 13 विकेट चटकाए और वो भी 8 की इकॉनमी से और अगर बल्लेबाजी की बात करे तो 15 मुकाबले में 225 रन बनाए | जिसमें मुंबई इंडियन्स के खिलाफ खेली गई 73 रनों की पारी उनकी बेस्ट पारी रही |