अफगानिस्तान के खिलाफ लखनऊ में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में शुभमन गिल और ईशान किशन ने शतक लगाए तो भारत ने 400 का आंकड़ा भी पार किया |
IND VS AFG 2ND ODI LUCKNOW : लखनऊ में खेले गए दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान के कप्तान हश्मदुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरे 50 ओवर में 404 रन बनाए जिसमें कप्तान शुभमन गिल ने 154 रन की बेहतरीन पारी खेली जिसमें 22 चौके और 2 छक्के भी शामिल है | और उनके साथ ईशान किशन 14 चौके और 7 छक्के की मदद से 125 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और उसी के साथ रोहित शर्मा ने भी 48 रनों का योगदान दिया जिसकी मदद से भारत ने 400 का आंकड़ा भी पार किया |
शुभमन गिल ने तोड़ा रोहित का ये बड़ा रिकॉर्ड
भरतीय कप्तान शुभमन गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 154 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और उन्होंने इस मुकाबले में 108 गेंदों में अपने 150 रन पूरे किया और वो भारत के लिए वंदे में सबसे तेज 150 रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए और उन्होंने पूर्व कप्तान और भारतीय सलामीवीर बल्लेबाज रोहित शर्मा का रिकॉर्ड भी तोड़ा उनसे आगे अब सिर्फ ईशान किशन 103 गेंद और विराट कोहली 106 गेंद है |
सबसे तेज 150 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज
1) ईशान किशन

भारत के लिए सबसे तेज 150 रन बनाने के मामले में ईशान किशन पहले स्थान पे है | उन्होंने 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए 103 गेंदों में 150 रन बनाए थे |
2) विराट कोहली

सबसे तेज 150 रन बनाने के मामले में विराट कोहली दूसरे नंबर पे है उन्होंने 2023 ने श्रीलंका के खिलाफ 106 गेंदों में अपने 150 रन पूरे किए थे |
3) शुभमन गिल

सबसे तेज 150 रन बनाने के मामले में शुभमन गिल तीसरे नंबर पे है | उन्होंने आज ही के दिन अफगानिस्तान के खिलाफ 108 गेंदों में अपने 150 रन पूरे किए थे |
4) वीरेंद्र सहवाग

सबसे तेज 150 रन बनाने के मामले में सहवाग चौथे नंबर पे आते है | उन्होंने 2011 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ 112 गेंदों में अपने 150 रन पूरे किए थे |
5) रोहित शर्मा
