IPL 2026 : आईपीएल 2026 अभी कुछ दिनों पहले खत्म हो चुका है | और हर साल की तरह इस बार भी कुछ अच्छे और धमाकेदार मुकाबले देखने को मिले | और इस बार की आईपीएल में आपको कुछ युवा खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करते हुए दिखाई दिए तो दूसरी तरफ कुछ बड़े और सबसे महंगे खिलाड़ी पूरी तरह फ्लॉप रहे | फ्रेंचाइजी टीमों ने इन खिलाड़ियों को करोड़ो रुपये देकर रिटेन किया या खरीदा लेकिन ये खिलाड़ी पूरी तरह अपने फैंस को निराश किया | तो आइए आपको ऐसे 5 खिलाड़ी बताते है जो अपने प्रदर्शन से सबको निराश किया
1) ऋषभ पंत
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में 27 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड तोड़ कीमत पर खरीदा था | इतनी बड़ी रक्कम और कप्तानी की जिम्मेदारी से फैंस को उनसे बहुत उम्मीदें थी लेकिन उन्होंने सबको निराश किया | और आईपीएल 2026 में अगर प्रदर्शन की बात करे तो उन्होंने खेले अपने 14 मैचों में केवल 312 रन बनाए | और हैरानी की बात ये थी कि पूरे सीजन में सिर्फ एक ही अर्धशतक लगाने में सफल रहे | उनका यही खराब प्रदर्शन लखनऊ को भरी पड़ा और उसका नतीजा यही रहा कि लखनऊ की टीम प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंची और आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे पायदान पे रही |
2) जसप्रीत बुमराह
दुनिया के सबसे बेहतरीन और घातक गेंदबाजों में से एक जसप्रीत बुमराह इस सीजन में पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए | मुंबई इंडियन्स ने जसप्रीत बुमराह को आईपीएल 2025 में 18 करोड़ की बड़ी कीमत में रिटेन किया था | लेकिन इस आईपीएल में रनों की गति को तो अंकुश लगाया लेकिन विकेट लेने में पूरी तरह फ्लॉप रहे | अगर प्रदर्शन की बात करे तो उन्होंने अपने खेले कुल 14 मैचों में सिर्फ 4 विकेट लिए | और यही एक वजह थी कि मुंबई इंडियन्स प्लेऑफ से बाहर हुई |
3) ऋतुराज गायकवाड़
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान और सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ इस सीजन में स्लो स्ट्राइक रेट की वजह से बहुत चर्चा में रहे | मॉडर्न क्रिकेट में जिस तरह की स्ट्राइक रेट चल रही है | उस हिसाब से बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे | और अगर प्रदर्शन की बात करे तो 14 मैचों में 337 रन बनाए | और उनका स्ट्राइक रेट केवल 123 का रहा | और उनके इसी प्रदर्शन के चलते उनकी टीम प्लेऑफ तक का सफ़र करने में नाकाम रही
4) सूर्यकुमार यादव
टीम इंडिया के कप्तान और मिस्टर 360 के नाम से जाने वाले सूर्यकुमार यादव इस सीजन में उम्मीद पे नहीं उतर पाए | मुंबई इंडियन्स ने उन्हें आईपीएल 2025 में 16 करोड़ की बड़ी राशि पे रिटेन किया था | और उनका 2026 किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा | और गर प्रदर्शन की बात करे तो उन्होंने पूरे सीजन में 13 मैच खेले जिसमें केवल 270 ही रन बना सके | उसमें सिर्फ दो अर्धशतक ही शामिल है | और उनका यही खराब प्रदर्शन ही सबसे बड़ी वजह रही कि मुंबई प्लेऑफ का सफर कर नहीं पाई |
5) निकोलस पूरन
दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक निकोलस पूरन लखनऊ की टीम ने आईपीएल 2025 में 21 करोड़ की बड़ी रक्कम में रिटेन किया था | पिछले साल जो रनों का और छक्कों का अंबर लगाने वाले पूरन इस बार पूरी तरह फ्लॉप दिखाई दिया | उन्होंने इस सीजन खेले 14 मैचों में सिर्फ 234 रन ही बना सके और हैरानी की बात ये है कि उनका स्ट्राइक रेट केवल 130 का रहा यही सबसे बड़ा कारण रहा कि लखनऊ की टीम दसवें नंबर पर समाप्त की |