IND VS AFG सीरीज में रोहित शर्मा ने बनाए ये 5 बड़े रिकॉर्ड,किसी को भी तोड़ पाना है नामुमकिन

ROHIT SHARMA RECORDS : भारत और अफगानिस्तान के बीच हाल ही में समाप्त हुई 3 मैचों की वनडे सीरीज को भारत ने 3-0 से अफगानिस्तान को हराकर सीरीज पर कब्जा किया भारत ने पहले धर्मशाला में 7 विकेट से हराया फिर दूसरे मुकाबले में लखनऊ में 170 रनों से हराया और तीसरे मुकाबले में चेन्नई में 9 विकेट से हराया और इसी बीच रोहित शर्मा ने अपने विस्फोटक बल्लेबाजी से सीरीज को अपने नाम कर लिया | 39 साल के उम्र में रोहित ने मैदान पर वो क्लास और आक्रामकता दिखाई जिसे देखकर सभी क्रिकेट प्रशंसक हैरान रह गए | इस ऐतिहासिक जीत के दौरान रोहित शर्मा ने क्रिकेट जगत के कई बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए 5 ऐसे बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए जिसे तोड़ना किसी के बस की बात नहीं है | तो आइए बताते की वो कोनसे रिकॉर्ड्स है |

1) वीरेंद्र सेहवाग को पीछे छोड़ा, बने सबसे सफल सलामी बल्लेबाज

भारत और अफगानिस्तान के बीच चेन्नई में खेले गए तीसरे मुकाबले में 79 रनों की विस्फोटक पारी के दौरान रोहित शर्मा ने भारत के सबसे विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सेहवाग के रिकॉर्ड को तोड़ा | वीरेंद्र सेहवाग ने अपने पूरे करियर में बतौर ओपनर 16119 रन बनाए थे | रोहित ने तीसरे वनडे मैच में जैसे ही 62वा रन पूरा किया तो वो सेहवाग को पीछे छोड़ा और अब उनके नाम 16137 रन हुए है भारत के लिए किसी भी ओपनर से ज्यादा रन है |

2) 1100 चौके लगाने वाले 5 वे भारतीय बल्लेबाज

चेन्नई में खेले गए तीसरे मुकाबले में रोहित शर्मा ने अपने क्लास और टाइमिंग के चलते सभी के दिल जीत लिया और उसी के साथ उन्होंने अपने नाम एक और रिकॉर्ड बनाया रोहित ने जैसे ही दूसरा चौका लगाया तो वो 1100 चौके लगाने के क्लब में शामिल हुए और वो ये कीर्तिमान हासिल करने वाले 5वे भारतीय बल्लेबाज बने |

वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा चौके

1) सचिन तेंदुलकर – 2016

2) विराट कोहली – 1376

3) वीरेंद्र सेहवाग – 1132

4) सौरव गांगुली – 1122

5) रोहित शर्मा – 1107

3) राहुल द्रविड़ से निकले आगे,

चेन्नई में खेले गए तीसरे मुकाबले में अर्धशतक जड़ते ही रोहित शर्मा द ऑल कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा | द्रविड़ ने वनडे क्रिकेट में 94 बार 50+ का स्कोर बनाया था अब रोहित ने 95 बार 50+ स्कोर बनाया अब रोहित ये कारनामा करने वाले तीसरे खिलाड़ी बने उनसे आगे अब सिर्फ विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर ही है |

# वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा 50+ स्कोर

1) सचिन तेंदुलकर – 145

2) विराट कोहली – 131

3) रोहित शर्मा – 95

4) राहुल द्रविड़ – 94

5) सौरव गांगुली – 94

4) लिस्ट A क्रिकेट में 14000 रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज

लखनऊ में खेले गए सीरीज के दूसरे मुकाबले में रोहित शर्मा ने भले ही अर्धशतक से चुके हो लेकिन उन्होंने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि हासिल की | जैसे ही पारी का 10 वा रन बनाते ही उन्होंने अपने लिस्ट A क्रिकेट करियर में 14000 रन पूरे कर लिए और मुकाम तक पहुंचने वाले तीसरे खिलाड़ी बने | उनसे आगे सिर्फ क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर और चेज मास्टर विराट कोहली ही है |

5) भारत के लिए सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक

चेन्नई में खेले गए तीसरे वनडे में जैसे ही अर्धशतक लगाया तो उनके नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज हुआ | उन्होंने 39 साल और 51 दिन की उम्र में अर्धशतक जमाकर भारत के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक उम्र में फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बने |

वनडे में सबसे अधिक उम्र में 50+ स्कोर बनाने वाले टॉप 5 खिलाड़ी

1) रोहित शर्मा – 39 साल 51 दिन

2) मोहिंदर अमरनाथ – 39 साल 22 दिन

3) सचिन तेंदुलकर – 38 साल 329 दिन

4) राहुल द्रविड़ – 38 साल 248 दिन

5) सुनील गावस्कर – 38 साल 113 दिन

Leave a Comment