IND VS ENG ODI SERIES : 14 जुलाई से 19 जुलाई के बीच भारत और इंग्लैंड 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी |जिसके लिए बीसीसीआई ने 21 जून को टीम का ऐलान कर दिया जिसमें खुशखबरी ये है कि टीम में विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई तो दूसरी तरफ निराशा ये हे कि तीसरे मुकाबले में शतक लगाने वाले खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल को टीम से ड्रॉप कर दिया गया |
यशस्वी जायसवाल हुए बाहर
इंग्लैंड के खिलाफ चुनी गई इस टीम में सबसे हैरानी की बात ये रही कि यशस्वी जायसवाल को बाहर करना क्योंकि अभी तो अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाकर 24 घंटे भी नहीं बीते | यशस्वी को टीम में विराट के चोटिल होने के कारण किया था | और जैसे ही विराट फिट हुए तो यशस्वी को टीम से बाहर कर दिया गया | यशस्वी ने चेन्नई में खेले गए तीसरे वनडे मैच में शतक लगाया था |
विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की हुई वापसी
भारत के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में वापसी कर रहे है | जसप्रीत बुमराह ने अपना अंतिम वनडे मुकाबला 2023 के वर्ल्ड कप फाइनल में खेला था तब से उन्होंने अभी तक एक भी मुकाबला नहीं खेला और 2027 के तैयारी के मुताबिक उन्हें चुना गया | और विराट कोहली चोट के कारण पिछली अफगानिस्तान सीरीज चुके थे और वो अभी भी पूरी तरह फिट नहीं है | उनके खेलने पर अभी भी प्रश्नचिह्न है लेकिन वो जल्द से जल्द फिटनेस टेस्ट पास कर के टीम से जुड़ेंगे और उन्होंने अपना अंतिम मुकाबले जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले थे | तो सभी क्रिकेट फैंस चाहेंगे के विराट जल्द से जल्द टीम से जुड़े और उनके फेवरेट खिलाड़ी विराट और रोहित साथ में खेलते दिखे |
ये तीन बड़े खिलाड़ी हुए टीम से बाहर
अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज हाल ही में खत्म हुई | उस टीम में शामिल तीन खिलाड़ी यानी यशस्वी जायसवाल, हर्ष दुबे और प्रिंस यादव को टीम से बाहर कर दिया गया | उस सीरीज में जायसवाल ने जड़ा था 1 शतक और प्रिंस और हर्ष ने चटकाए थे 4-4 विकेट
अक्षर पटेल और हर्षित राणा की वापसी
टीम इंडिया के स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल और हर्षित राणा की टीम में वापसी हुई | अक्षर पटेल को अफगानिस्तान के खिलाफ रेस्ट दिया गया था तो वही हर्षित राणा चोट के कारण पिछले 5 महीनों से टीम से बाहर थे और उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप और आईपीएल भी मिस किया था |
भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज शेड्यूल
भारत बनाम इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की सीरीज 14 से 19 जुलाई के बीच होगी | वही पहला मुकाबला 14 जुलाई को एजबेस्टन में खेला जाएगा | तो वही दूसरा मुकाबला 16 जुलाई को कार्डिफ में खेला जाएगा | तो तीसरा और अंतिम मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जाएगा और ये सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार 3:30 बजे खेले जाएंगे |
भारत की वनडे टीम इस प्रकार है |
शुभमन गिल (कप्तान),श्रेयस अय्यर (उपकप्तान),रोहित शर्मा, विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्ण, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरुनूर बराड,